विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को किया पुरस्कृत

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को किया पुरस्कृत
  • सहारनपुर में निरंजन सिंह इंटर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य।

नकुड़। कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस एवं फसल अवशेष प्रबंधन इन सीटू परियोजना के अंतर्गत निरंजन सिंह इंटर कालेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।

नकुड़ विकास खंड के गांव इस्लामनगर स्थित निरंजन सिंह इंटर कालेज में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में लविश कुमार ने प्रथम, अक्षित ने द्वितीय व ऋतु सैनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में तनु ने पहला, ज्योंति ने दूसरा व मानसी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा निबंध प्रतियोगिता में अबरार ने प्रथम, अंशुल सैनी ने द्वितीय व लक्ष्य रावत ने तृतीय स्थान हासिल किया।

जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डा. आई. के. कुशवाहा ने बच्चों को कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रमों एवं फसल अवशेष सम्बंधी जानकारी दी। केंद्र के वैज्ञानिक डा. मनोज सिंह ने फसल अवशेषों को पशुधन में कैसे उपयोग किया जाए। साथ ही जाड़े के दिनों में पशुधन की व्यवस्था कैसे की जाए, के बारे में जानकारी दी। डा. रविंद्र तोमर ने फसल अवशेष का मशीनों के द्वारा प्रबंध किए जाने के बारे में जागरूक किया।

डा. वीरेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में दी गई जानकारी से अपने परिजनों को अवगत करने का आह्वान किया। कालेज के प्रधानाचार्य बृजपाल धीमान ने सभी वैज्ञानिकों का आभार जताते हुए छात्र-छात्राओं से दी गई जानकारी को अपनी जीवनशैली में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कालेज के अध्यापक संजय वर्मा, संजय सहल, संजय धीमान, सुरेश पाल, कुलदीप, नेकपाल, सुशील कुमार, प्रदीप धीमान, मेहरदास, श्रीमती रेशु देवी व श्रीमती अनीता वर्मा आदि मौजूद रही।