थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अविमुक्तेश्वरानंद, माघ मेला विवाद पर रखेंगे अपनी बात

थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अविमुक्तेश्वरानंद, माघ मेला विवाद पर रखेंगे अपनी बात

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद आज (बुधवार को) सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे वे प्रयागराज से प्रस्थान करेंगे। बताया जा रहा है कि सरकार-प्रशासन से उनकी अब तक कोई बात नहीं हुई है। क्या फैसला लेकर अविमुक्तेश्वरानंद आज प्रयागराज से प्रस्थान करेंगे, ये बात वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बता सकते हैं। जान लें कि आज 11वां दिन है जब माघ मेला में उनके जुलूस को रोके जाने की घटना हुई थी।

मेला प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को भेजा था नोटिस

जान लें कि माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने से मेला पुलिस ने रोका था। उनके जुलूस के रोके जाने के बाद से ही विवाद जारी है। इसके बाद मेला प्रशासन ने उन्हें 2 नोटिस भेजे थे। दूसरे नोटिस में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से पूछा गया था कि क्यों न उनकी संस्था को मेला प्रशासन की तरफ से दी जा रहीं भूमि और सुविधाओं को निरस्त कर दिया जाए। क्यों ना मेले में उनका प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया जाए।