shobhit University Gangoh
 

कोरोना काल से दुखी हैं अविका गौर, कहा- समय चला जाएगा पर…

कोरोना काल से दुखी हैं अविका गौर, कहा- समय चला जाएगा पर…
  • अविका गौर के पास कुछ तेलुगु प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं. वह नागा चैतन्य और राशी खन्ना अभिनीत ‘थैंक यू’ और कल्याण देव के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में नजर आएंगी

नई दिल्ली: फेमस टीवी शो ‘बालिका वधू’ शो में आनंदी के रूप में प्रसिद्धि पाने वाली अभिनेत्री अविका गौर को लगता है कि कोविड एक दिन खत्म हो जाएगा लेकिन अपने पीछे निशान छोड़ जाएगा. अविका गौर  ने कहा, ‘हम कोविड 19 वायरस के कारण मौत का सामना कर रहे हैं. हम अपने जीवन में शायद कभी ऐसा भयानक समय नहीं देखेंगे. अभी भी लड़ने के लिए इतनी बड़ी लड़ाई है. ऐसा कहना कि आप सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे है ये सही नहीं है सबको प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए ये सचमुच जान बचा रहा है.’

अविका गौर  ने आगे मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने पर जोर दिया और कहा ‘यह बीमारी मुख्य रूप से वायु जनित है और हमें मास्क लगाना होगा, सामाजिक दूरी को बनाए रखना होगा और जो भी कहा जाए उसका पालन करें. जब भी और जिस भी तरीके से हम कर सकते हैं, एक दूसरे की मदद करें. यह समय चला जाएगा लेकिन बहुत सारे निशान छोड़ जाएगा.’ अविका गौर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर अविका के लाखों फॉलोअर्स हैं. अविका गौर अक्सर अपनी निजी जिंदगी की वजर से भी सुर्खियों में रहती हैं.

वर्तमान में, अविका गौर के पास कुछ तेलुगु प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं. वह नागा चैतन्य और राशी खन्ना अभिनीत ‘थैंक यू’ और कल्याण देव के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में नजर आएंगी. अविका गौर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो पिछले नवंबर में अविका ने पुष्टि की थी कि वह रोडीज 17 प्रतियोगी मिलिंद चंदवानी को डेट कर रही हैं. अविका गौर ने सोशल मीडिया पर मिलिंद के साथ तस्वीरें साझा की थीं और उनके रिश्ते के बारे में बात की थी.

Jamia Tibbia