shobhit University Gangoh
 

पैरालंपिक खेलों में अवनि लेखरा ने 10 मीटर एयर रायफल में जीता गोल्ड

पैरालंपिक खेलों में अवनि लेखरा ने 10 मीटर एयर रायफल में जीता गोल्ड
  • टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही अवनि लेखरा ने भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है. पैरालंपिक खेलों में अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है.

नई दिल्ली: टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही अवनि लेखरा ने भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है. पैरालंपिक खेलों में अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है. इस दौरान लेखरा ने फाइनल में 249.6 अंक हासिल किए. साथ ही उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी की. अभी तक टोक्यो पैरालिंपिक में भारत का यह चौथा मेडल है. लेखरा ने फाइनल में 7वें स्थान के साथ क्वॉलिफाइ किया और कुल 621.7 अंक हासिल किए. इस दौरान अवनि ने फाइनल में अपने खेल में काफी सुधार किया. साथ ही उन्होंने फाइनल में बेहतर प्रदर्शन किया. इस दौरान अपने तीसरे और चौथे प्रयास में उन्होंने 104.9, 104.8 अंक हासिल किये. साथ ही क्वॉलिफिकेशन के आखिरी प्रयास में लेखरा ने 104.1 अंक जुटाए थे और अब उन्हें स्वर्ण पदक मिल चुका है.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

एक बार फिर भारत की बेटी ने देश का नाम रौशन किया है. इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की इस बेटी को विश्व में भारत का सम्मान बढ़ाने के लिए बधाई दी.

Jamia Tibbia