दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर रावण के काफिले पर हमला, गाड़ियों के शीशे तोड़े

दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर रावण के काफिले पर हमला, गाड़ियों के शीशे तोड़े

जींद। हरियाणा के जींद जिले के उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र में बीती रात एक बड़ी घटना घटी। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण के काफिले पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब दोनों नेता चुनाव प्रचार के लिए रोड शो कर रहे थे। अज्ञात लोगों ने दुष्यंत और चंद्रशेखर की गाड़ियों पर ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिससे गाड़ियों के शीशे टूट गए।

घटनास्थल पर मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, जब दुष्यंत चौटाला एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी कुछ युवकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में चंद्रशेखर रावण की गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान करने और मामले की जांच में जुटी हुई है।

सियासी माहौल में हलचल

दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर रावण का काफिला उचाना कलां गांव में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचा था, जहां यह हमला हुआ। दोनों नेता रथ पर सवार थे जबकि उनके काफिले की गाड़ियां पीछे चल रही थीं। हमले के बाद हरियाणा की राजनीति में हड़कंप मच गया है, और पुलिस-प्रशासन मामले को लेकर पूरी सतर्कता बरत रहा है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव: कब होंगे चुनाव?

हरियाणा विधानसभा के चुनाव 5 अक्टूबर को एक ही चरण में होंगे, और 8 अक्टूबर को मतगणना होगी।

Jamia Tibbia