‘भारत में लोकतंत्र पर हो रहे हमले, हम चीन की तरह…’, कोलंबिया में राहुल गांधी का बड़ा बयान
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोलंबिया में देश के लोकतंत्र और भारत-चीन के रिश्तों को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि हम चीन की तरह लोगों को दबा नहीं सकते हैं.
कोलंबिया के ईआईए यूनिवर्सिटी में एक संवाद कर्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “भारत में कई धर्म, परंपराएं और भाषाएं हैं. एक लोकतांत्रिक व्यवस्था सभी के लिए जगह प्रदान करती है, लेकिन इस समय लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हर तरफ से हमला हो रहा है.”
