पूर्णाहुति के साथ दिया अथर्व परायण यज्ञ को विश्राम

- सहारनपुर में अथर्ववेद परायण यज्ञ में प्रवचन करते आर्य विद्वान।
सहारनपुर [24CN]। आर्य समाज के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय वेद कथा एवं अथर्व परायण यज्ञ का आज विधिविधान के साथ विश्राम हो गया। अथर्व वेद परायण यज्ञ में आर्य समाज से जुड़े श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ पूर्णाहुति दी। हकीकत नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय अथर्व वेद परायण यज्ञ को आज मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण आहुति देकर विश्राम दिया गया।
कार्यक्रम में आचार्य प्रियव्रत शास्त्री, श्रीमती मनोरमा शर्मा, श्रीमती उमा गुप्ता, श्रीमती सीमा गुप्ता, श्रीमती सुमन त्यागी द्वारा वेदों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डा. विनोद गुप्ता समेत अनेक लोगों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विजय कुमार अग्रवाल, प्रदीप पंडित, विवेक खनेजा, विजय अग्रवाल, प्रदीप पंडित, विवेक, गुलशन नरूला, पी. के. गुप्ता, सतीश त्यागी, देवेंद्र त्यागी, सुभाष त्यागी आदि मौजूद रहे।