पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस की टीम, सीएम हिमंता की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट के लगाए थे आरोप
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। असम पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की टीम उनके दिल्ली के निजामुद्दीन ईस्ट स्थित उनके आवास पर पहुंची है। पवन खेड़ा के निजामुद्दीन ईस्ट स्थित डी-12 आवास पर असम पुलिस की 4 लोगों की टीम पहुंची है। उनके साथ दिल्ली पुलिस की टीम भी है। जानकारी के मुताबिक असम पुलिस ने निजामुद्दीन थाने से संपर्क किया था। निजामुद्दीन थाने के पुलिसकर्मी पवन खेड़ा का एड्रेस दिखाने के लिए असम पुलिस को अपने साथ लेकर पहुंचे हैं।
