Assam Assembly Election: असम और बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने का दम भरते नजर आए राजनाथ सिंह

Assam Assembly Election: असम और बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने का दम भरते नजर आए राजनाथ सिंह

दिसपुर : आज यानी 14 मार्च से भारतीय जनता पार्टी के लिए असम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। यहां पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि त्रिपुरा में हमारी सरकार बन गई है, अब असम, बंगाल में भी बनने जा रही है। त्रिपुरा,असम,पश्चिम बंगाल के बॉर्डर बांग्लादेश से लगते हैं, यहां BJP की सरकार बन जाएगी तो बांग्लादेश से भारत आने वाले अधिकांश रास्ते ब्लॉक कर देंगे और बांग्लादेशी घुसपैठिए भारत में नहीं आ पाएंगे।

साथ ही कहा कि असम में 2016 के पहले 15 वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही। कांग्रेस के लोग फिर आपसे वोट मांग रहे हैं, उनसे पूछा जाना चाहिए कि 15 वर्षों तक हमने असम में आपको सरकार चलाने के लिए पूरा समर्थन दिया लेकिन उसके बावजूद आपने असम का विकास क्यों नहीं किया।

आगे उन्होंने कहा कि असम और पूरे नॉर्थ-ईस्ट के मान-सम्मान के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। संगीत क्षेत्र के जाने-माने सम्राट भूपेन हज़ारिका जी को किसी ने सम्मानित नहीं किया, उन्हें भारत रत्न के साथ सम्मानित करने का काम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने किया है।

राजनाथ सिंह की निजी वेबसाइट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अनुसार, रक्षा मंत्री दोपहर 12.25 बजे बिश्वनाथ में एक रैली को संबोधित करने की जानकारी दी थी।। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा के साथ असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्री एक रैली बिश्वनाथ निर्वाचन क्षेत्र के तहत सदरु टी एस्टेट में और एक अन्य रैली डेफलाघुर टी एस्टेट में संबोधित करेंगे। बता दें कि इस क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रमोद बोर्थाकुर चुनाव लड़ रहे हैं।

राजनाथ सिंह की तीसरी रैली गोहपुर में भाजपा उम्मीदवार उत्पल बोरा के लिए होगी, जो असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य रिपुन बोरा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। रक्षा मंत्री गोलाघाट जिले के डेरगांव में एक रैली को संबोधित करेंगे, जहां वह असम में भाजपा के सहयोगी अगप उम्मीदवार भाबेंद्र नाथ भराली के लिए प्रचार करेंगे।

असम में 27 मार्च से शुरू होगा मतदान

बता दें कि सिंह के अगले एक महीने में राज्य की अपनी कई यात्राओं के दौरान बड़ी संख्या में रैलियों को संबोधित करने की उम्मीद है। असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए तीन चरणों में 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को मतदान होगा।