विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर गरजे आसपा कार्यकर्ता

विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर गरजे आसपा कार्यकर्ता
  • सहारनपुर में जिलाधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी करते भीम आर्मी के कार्यकर्ता।

सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी कांशीराम व भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष करणवीर सिंह व भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष शौर्य अम्बेडकर के नेतृत्व में मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए उसे तानाशाह सरकार बनाया तथा समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में रवि लाम्बा समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।