व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है आसपा: बृजपाल

- सहारनपुर में जनसम्पर्क अभियान चलाते आसपा कार्यकर्ता।
सहारनपुर [24CN]। आजाद समाज पार्टी के रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डा. बृजपाल सिंह ने कहा कि आजाद समाज पार्टी ही भाजपा का एकमात्र विकल्प है जो प्रदेश की जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाकर जनहितैषी सरकार बना सकती है। आजाद समाज पार्टी के रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डा. बृजपाल सिंह आज यहां अपने चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे। उन्होंने केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर संविधान को समाप्त करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा एक सुनियोजित तरीके से आरक्षण को समाप्त करने का षडयंत्र रच रही है ताकि संविधान द्वारा देश के दलित व पिछड़ों को प्रदान किए गए आरक्षण को समाप्त कर संविधान को समाप्त कर सके।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए चुनाव लड़ रही है ताकि देश में मनुवादी ताकतों को परास्त कर बहुजन समाज के महापुरूषों के सपने को साकार कर सकें एक सवाल के जवाब में उन्होने बसपा पर दलितों के मसीहा मान्यवर कांशीराम के मिशन का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के दलितों ने बसपा को अपना पूरा समर्थन दिया था परंतु बसपा दलितों की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाई। इसलिए दलितों का बसपा से मोह भंग हो गया है और वे आसपा के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लडऩे का काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी जनपद की सभी सातों सीटों पर अपना परचम लहराएगी।