• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Asia Cup 2022: विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में फिफ्टी लगा दी तो सबकी बोलती बंद हो जाएगी- रवि शास्त्री

  • August 24, 2022
Asia Cup 2022: विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में फिफ्टी लगा दी तो सबकी बोलती बंद हो जाएगी- रवि शास्त्री
  • Asia Cup 2022 टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने लंबे समय से रन बनाने को जूझ रहे पूर्व कप्तान का एक बार फिर से बचाव किया है। शास्त्री ने कहा कि फिटनेस जीत की भूख और जुनून के मामले में कोहली की कोई बराबरी नहीं कर सकता।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के खराब फॉर्म से वापसी को लेकर लगातार बातें की जा रही है। टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने लंबे समय से रन बनाने को जूझ रहे पूर्व कप्तान का एक बार फिर से बचाव किया है। शास्त्री ने कहा कि फिटनेस, जीत की भूख और जुनून के मामले में कोहली की कोई बराबरी नहीं कर सकता। इंटरनेशनल क्रिकेट से मिले छोटे ब्रेक के बाद उनकी वापसी शानदार होगी।

शास्त्री ने कहा, “वैसे तो पिछले दिनों में मेरी कोहली से बात नहीं हुई है, लेकिन बड़े खिलाड़ी हमेशा समय पर चेत जाते हैं। एशिया कप से पहले लिया जो ब्रेक कोहली ने लिया था वह उनके लिए फायदेमंद साबित होगा। इस वक्त में उनको आत्ममंथन करने का समय मिला होगा। लोगों की याददाश्त बहुत छोटी होती है और पाकिस्तान के खिलाफ कोहली फिफ्टी मार देंगे तो लोग सब कुछ भूल जाएंगे।”

उन्होंने कहा, “हाल ही में मैं एक आकड़ा देख रहा था इसके मुताबिक पिछले तीन साल में कोहली ने केन विलियमसन, डेविड वॉर्नर या जो रूट की तुलना में तीन गुना मैच खेले हैं। क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी20) में कोहली लगातार खेल रहते रहे जिसका भी काफी ज्यादा असर पड़ सकता है। इतने सारे मुकाबले में खेलने के बाद भी आप देख लीजिए कोहली की तरह फिट कोई और भारतीय क्रिकेटर शायद ही दिखेगा। कोहली रन मशीन है, उनके अंदर जीत की भूख और जुनून आज भी पहले जैसी ही है। हर बड़ा खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है और उससे सीखता है। उसे बस एक बड़ी पारी की जरूरत है।”

 


Post navigation

Prev
Next
अफगानिस्तान का बड़ा ऐलान, 3 ICC वर्ल्ड कप जिताने वाले दिग्गज को बनाया टीम का हेड कोच

अफगानिस्तान का बड़ा ऐलान, 3 ICC वर्ल्ड कप जिताने वाले दिग्गज को बनाया टीम का हेड कोच

  • February 25, 2026
टीम इंडिया को हराने पर डेविड मिलर ने दिया अजीब बयान, कहा- ‘उस पर दबाव बनाने के इरादे से…’

टीम इंडिया को हराने पर डेविड मिलर ने दिया अजीब बयान, कहा- ‘उस पर दबाव बनाने के इरादे से…’

  • February 24, 2026
“इमाद वसीम हत्यारा है!” एक्स वाइफ ने सबूत के साथ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगाया सनसनीखेज आरोप

“इमाद वसीम हत्यारा है!” एक्स वाइफ ने सबूत के साथ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगाया सनसनीखेज आरोप

  • February 19, 2026
IND vs PAK: ईशान किशन ने किया ऐसा काम जो धोनी-पंत भी करने में नहीं हुए कामयाब, इस मामले में बन गए पहले भारतीय

IND vs PAK: ईशान किशन ने किया ऐसा काम जो धोनी-पंत भी करने में नहीं हुए कामयाब, इस मामले में बन गए पहले भारतीय

  • February 16, 2026
टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में रचा नया इतिहास, तोड़ा नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में रचा नया इतिहास, तोड़ा नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड

  • February 13, 2026
’12 मार्च तक 10 लाख रुपये जमा कर दें धोनी’, मानहानि केस में ‘कैप्टन कूल’ को हाई कोर्ट का आदेश

’12 मार्च तक 10 लाख रुपये जमा कर दें धोनी’, मानहानि केस में ‘कैप्टन कूल’ को हाई कोर्ट का आदेश

  • February 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • कांशीराम जयंती पर अखिलेश यादव ने किया ‘PDA दिवस’ का ऐलान, नाराज मायावती बोलीं- ‘परिवार दल अलायंस’ February 28, 2026
  • रेलवे पेंशनर्स समाज ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन February 28, 2026
  • बेहट व नकुड़  क्षेत्र में एसडीएम व आबकारी निरीक्षकों ने किया शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण February 28, 2026
  • त्यौहारों के मद्देनजर सहारनपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा February 28, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन February 28, 2026
  • भाकियु नई क्रांति ने की भारत अमेरिका टरेड डील समाप्त करने की मांग February 28, 2026
  • ‘हम कुछ हद तक कर रहे समझौता’, ईरान-इजरायल जंग के बीच सचिन पायलट ने केंद्र को घेरा February 28, 2026
  • ‘डिप्टी CM कर रहे शंकराचार्य को फंसाने की साजिश’, अखिलेश यादव ने BJP को घेरा February 28, 2026
  • अयोध्या में सरयू नदी के घटते जलस्तर पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार लगाएं गंभीर आरोप February 28, 2026
  • एक्स मुस्लिम ‘सलीम वास्तिक’ मामले में यति नरसिंहानंद गिरि की CM योगी को चुनौती, ‘मेरा कत्ल करके…’ February 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez