आउटर क्षेत्रों की बदहाल स्थिति पर आशु मलिक गंभीर, नगर आयुक्त से मिलकर समाधान की मांग

- सहारनपुर में नगरायुक्त से मुलाकात करते देहात से सपा विधायक आशु मलिक।
सहारनपुर। देहात से सपा विधायक आशु मलिक ने सहारनपुर नगर निगम में हाल ही में शामिल किए गए 32 गांवों और कॉलोनियों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर जनता की समस्याओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने नगर आयुक्त शिबू गिरी से भेंट कर क्षेत्रवासियों की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
विधायक आशु मलिक ने बताया कि एकता कॉलोनी, दानिश कॉलोनी, गणपति कॉलोनी, गुलदस्ता कॉलोनी, काजीपुरा समेत कई क्षेत्रों में सडक़ें बदहाल हैं, जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की तकलीफों को दूर करना उनकी प्राथमिकता है। हर समस्या का समाधान होगा, यही हमारा वादा है और यही हमारी लड़ाई है, उन्होंने कहा।
विधायक आषू मलिक ने नगर आयुक्त षिबू गिरी से मांग की कि इन आउटर क्षेत्रों में जल्द से जल्द सडक़ निर्माण, जलनिकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि नगर निगम में शामिल इन गांवों को भी समान सुविधाएं मिल सकें।