महिलाएं चूल्हे चौके तक सीमित न रहकर स्वावलंबी बनें: अशोक

- सहारनपुर में हिला संगोष्ठी को संबोधित करते सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम।
सहारनपुर [24CN] । नगर निगम में मिशन शक्ति के तहत आयोजित महिला संगोष्ठी में सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे चूल्हे-चौके तक ही सीमित न रहे, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रुप से भी स्वावलंबी बनें। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को नगर निगम परिसर में एक महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने महिलाओं से उनका परिचय लिया और उन्हें उनकी शिक्षा व पारिवारिक परिस्थितियों के अनुरुप आर्थिक रुप से स्वावलंबी बनने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं, उन्हें उनका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे केवल चूल्हे-चौके तक ही सीमित न रहें बल्कि अपनी शिक्षा का लाभ उठाते हुए आर्थिक दिशा में भी स्वावलंबी बनने का प्रयास करें, इससे उनका सामाजिक जीवन स्तर भी ऊँचा उठेगा और पारिवारिक जीवन में भी अधिक खुशहाली आयेगी।
डॉ. सपना सिंह ने संगोष्ठी में शामिल महिलाओं को मिशन शक्ति का उद्देश्य समझाते हुए कहा कि महिलाएं यदि सकारात्मक सोच के साथ काम करें और अपने दायित्व का ईमानदीारी से निर्वहन करें तो निश्चय ही वे आगे बढ़ सकती हैं। इससे पूर्व संगोष्ठी में शामिल पूजा मिगलानी व मंजू ने सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में जानकारियां चाही तो सहायक नगरायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अनेक महिला हेल्पलाईन चलायी जा रही है जिनसे हेल्प ली जा सकती है। संगोष्ठी में रईसा, उषा रानी, मधु, सुनीता रानी, शिवानी, नूरजहां, शाह प्रवीन तथा कमलेश आदि ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी का संचालन डॉ. सपना सिंह ने किया।
यह भी पढे >>सिद्धू के करीबी पंजाब कांग्रेस MLA परगट सिंह का अमरिंदर पर निशाना, 2022 के (24city.news)