उपजिलाधिकारियों को भेंट किये आर्य वैदिक साहित्य
- सहारनपुर में एसडीएम सदर को आर्य वैदिक साहित्य भेंट करते आर्य बंधु।
सहारनपुर। इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट के जिलाध्यक्ष फौजी प्रवीण कुमार आर्य के नेतृत्व में आर्य बंधुओं ने एसडीएम सदर और एसडीएम नकुड़ को आर्य समाज के संस्थापक ऋषि स्वामी दयानंद सरस्वती का चित्र और पांच आर्य वैदिक साहित्य भेंट किए।
प्रवीण आर्य ने जानकारी देते हुए कहा कि आर्य समाज हमें नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाता है। ऋषि स्वामी दयानन्द सरस्वती ने दुनिया को सद्मार्ग दिखाया जिस पर चलकर निश्चित ही मनुष्य का कल्याण होता है। उनकी देसना से प्रेरणा लेते हुए आज एसडीएम सदर सुबोध कुमार व एसडीएम नकुड़ सुरेन्द्र कुमार को ऋषि स्वामी दयानन्द सरस्वती के चित्र समेत 5 आर्य वैदिक साहित्य- सत्यार्थ प्रकाश, संस्कार विधि, आर्य मान्यताएं, वेदों को जानो व यज्ञ महिमा भेंट किए। इस मौके पर आर्य समाज सैदपुरा के प्रधान फिरोजी लाल आर्य, डॉक्टर जनेश्वर प्रसाद आर्य, कुलदीप आर्य, संजीव आर्य, सूबेदार अनूप सिंह सापला आदि मौजूद रहे।
