• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दिल्ली विधानसभा में आज विश्वास मत पेश करेंगे अरविंद केजरीवाल

  • August 29, 2022
दिल्ली विधानसभा में आज विश्वास मत पेश करेंगे अरविंद केजरीवाल
  • Delhi politics 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में आमा आदमी पार्टी के 62 विधायक हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी के पास सिर्फ आठ हैं। इस दौरान सदन में सत्तापक्ष व विपक्ष के सदस्यों के बीच जोरदार बहस देखने को मिलेगी।

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सदन में विश्वास मत पेश किया जाएगा। इसके चलते सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP ) और विपक्षी दल भाजपा के बीच भारी हंगामा होने की संभावना है। इसके अलावा सदन में सत्तापक्ष द्वारा सीबीआइ रेड तो विपक्ष द्वारा आबकारी नीति को लेकर सत्तापक्ष पर हमला बोला जाएगा।

AAP ने लगाया विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये का प्रलोभन देने का आरोप

इससे पहले भाजपा पर तीखा हमला करते हुए सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि उनकी सरकार को गिराने के लिए भाजपा द्वारा शुरू किया गया आपरेशन लोटस फेल हो गया क्योंकि वह AAP के किसी भी विधायक को नहीं खरीद सकी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने AAP के 40 विधायकों को निशाना बनाया था और उनमें से प्रत्येक को पार्टी बदलने के लिए 20 करोड़ रुपये का आफर दिया गया था।

भाजपा का आपरेशन लोटस दिल्ली आपरेशन कीचड़

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाना चाहता हूं ताकि दिल्ली की जनता के सामने यह साबित हो सके कि भाजपा का आपरेशन लोटस दिल्ली आपरेशन कीचड़ बन गया है। उन्होंने कहा था कि भाजपा की लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं है और उसका आपरेशन लोटस छल से सत्ता हथियाने का एक तरीका है।

भाजपा बोले, वर्ष 2013 से ही अरविंद केजरीवाल लगा रहे हैं ऐसे आरोप

वहीं भाजपा विधायकों ने अरविंद केजरीवाल पर राजनीतिक प्रचार के लिए विधानसभा का उपयोग करने और अपनी सरकार के शराब घोटाले से लोगों का ध्यान हटाने के लिए नौटंकी करने का आरोप लगाया है। भाजपा के सभी आठ विधायकों को शुक्रवार को सदन से बाहर निकाल दिया गया था। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद से AAP विधायकों को कथित तौर पर तोड़ने के प्रयासों के बारे में झूठा दावा कर रहे हैं।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘सीधे माथे पर गोली मारेंगे…’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद

‘सीधे माथे पर गोली मारेंगे…’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद

  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

  • March 14, 2026
‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार

‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार

  • March 14, 2026
कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

  • March 14, 2026
‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश

‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश

  • March 14, 2026
यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश

यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश

  • March 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘सीधे माथे पर गोली मारेंगे…’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद March 14, 2026
  • निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता का रखा जाए ध्यान: मुख्यमंत्री March 14, 2026
  • मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाकियू रक्षक के पदाधिकारी किए हाऊस अरेस्ट March 14, 2026
  • अधिक से अधिक वादकारियों को संवैधानिक तरीके से लाभान्वित करें न्यायिक अधिकारी: जनपद न्यायाधीश March 14, 2026
  • शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न सम्पन्न हुई पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा March 14, 2026
  • सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’ March 14, 2026
  • ‘भ्रम पैदा करके लोगों को कतारों में खड़ा किया जा रहा’, LPG की किल्लत पर बोले CM फडणवीस March 14, 2026
  • ‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार March 14, 2026
  • कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात! March 14, 2026
  • ‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश March 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez