अरविंद केजरीवाल बरी, AIMIM की मांग- अब नया कानून लाए केंद्र सरकार, तय हो जिम्मेदारी

अरविंद केजरीवाल बरी, AIMIM की मांग- अब नया कानून लाए केंद्र सरकार, तय हो जिम्मेदारी
asaduddin-owaisi

AIMIM नेता असीम वकार ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को ‘सत्य की जीत’ की बधाई देते हुए संसद में क्रिमिनल अकाउंटेबिलिटी लॉ बनाए जाने की मांग उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि वह संजय सिंह और पूरे विपक्ष से आग्रह करते हैं कि निर्दोष लोगों को जेल भेजने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाए.

असीम वकार ने कहा कि अगर वह कभी संसद पहुंचे तो उनकी पहली मांग सरकार से यही होगी कि जो लोग बेगुनाहों को फंसाते हैं, उन्हें नौकरी से निलंबित कर जेल भेजा जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह केजरीवाल और सिसोदिया को फंसाया गया, उसी तरह शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ भी साजिश रची जा रही है और अंततः वे भी निर्दोष साबित होकर बरी होंगे.

वकार ने कहा कि झूठे आरोपों के कारण न जाने कितने लोगों की ज़िंदगियां और करियर बर्बाद हुए हैं, और यदि अभी कानून नहीं बनाया गया तो यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा.

भावुक हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

बता दें शराब नीति मामले में अदालत द्वारा बरी किए जाने के बाद भावुक हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला स्वतंत्र भारत के इतिहास में ‘सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश’ थी. फैसला आने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिल्ली के तीन बार के पूर्व मुख्यमंत्री रो पड़े.

उन्होंने कहा, ‘अदालत ने साबित कर दिया है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी ‘कट्टर ईमानदार’ हैं.’केजरीवाल ने आरोप लगाया कि आबकारी मामले की ‘साजिश’ आम आदमी पार्टी (आप) को खत्म करने के लिए रची गई थी.‘आप’ प्रमुख ने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह से एक फर्जी मामला था, जिसे गढ़ने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका थी.केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने अदालत और न्यायाधीश को ‘साहस’ दिखाने के लिए धन्यवाद दिया.


Leave a Reply