कलाकारों ने किया सीता हरण की लीला का मार्मिक मंचन

- सहारनपुर में सीता हरण की लीला का मंचन करते कलाकार।
सहारनपुर [24CN]। जनपद में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के तत्वावधान में चल रही रामलीलाओं में कलाकारों द्वारा सीता हरण की लीला का सशक्त मंचन किया गया। स्थानीय गांध पार्क में राधा कृष्ण मंदिर क्लब के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में कलाकारों द्वारा सीता हरण लीला का मंचन किया गया जिसमें वरिष्ठ रंग निर्देशक जगदीश भंडारी के नेतृत्व में रावण की बहन स्वरूपनखा का वनवासी रामलखन को रिझाने के असफल प्रयासों में लक्षमण द्वारा नाक काटने से क्षुब्ध स्वरूपनखा जहां खर-दूषण की मौत का कारण बनती है। वहीं अपनी बहन की नाक काटने के प्रतिशोध में क्रोधित रावण खर-दूषण की मौत के बाद छलपूर्वक सीता के हरण के लिए मामा मारीच को प्रपंच रचने को मजबूर कर सीता का हरण करता है। स्वर्ण हिरन के आखेट को प्रभु श्रीराम के जाने के बाद सीता व लक्षमण के संवाद सुनकर दर्शक हैराना हो गए।
प्रभु राम के रूप में उधव कोटक, लक्षमण के रूप में अभय प्रताप सिंह, एवं जगदम्बा स्वरूपा सीता के रूप में मुस्कान ने सशक्त अभिनय किया। खर के रूप में कुणाल वत्स, दूषण के रूप में तरूण प्रकाश व विदुषक के रूप में संकल्प नैब ने हंसाने के अतिरिक्त दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किसा। साधू रावण के रूप में संजीव कौशल व रावण के रूप में राजीव ने अभिनय कर दर्शकों को मनोरंजन किया। स्वरूपनखा के रूप में कनिका व जगमोहन ने आकर्षक नृत्य व भावपूर्ण नृत्य कर दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोडऩे का काम किया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष चौ. जोगेंद्र कुमार, महामंत्री स. गुरदीप सिंह बाबा, गुरमीत सिंह शंटी, बृजमोहन वत्स, अरविंद नैब, रवि बख्शी, विक्रांत सैनी, आशु शर्मा, विपिन सलूजा, मुकेश ढिल्लन, विनय, अनिल कौदंड, प्रज्ञीत कौशिक, कृष्णात्रेय आदि मौजूद रहे। मंच संचालन रमेश चंद छबीला ने किया।
उधर जुबली पार्क में आयोजित श्रीरामलीला में कलाकारों द्वारा हरीश भटेजा के निर्देशन में केवल लीला व दशरथ मरण की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया जिसमें श्रीराम के प्रति केवट की भक्ति देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। वहीं पुत्र के वियोग में दशरथ का मरण देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गई। श्रीराम का अभिनय देशमुख वशिष्ठ, लक्षमण का कुबेर नरूला, सीता का सुरमई, दशरथ का अनिल अरोड़ा, सुमंत का रोशी खेड़ा व केवट की भूमिका का अभिनय साजन साजन गंगा ने किया।
इस दौरान प्रधान महेंद्र तेनजा, राजकुमार नरूला, रम्मी धवन, संजय अरोड़ा, प्रमोद सडाना, नीरज कामरा, स. जसपाल बतरा, मुरली खन्ना, राजेंद्र लाम्बा, अमित गांधी, अजय कालड़ा, प्रवीण तनेजा, मनोज विज, सन्नी सेठी, आशु गांधी, बिट्टू बजाज आदि मौजूद रहे।