• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

RSS के दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु से यूपी ला रही पुलिस

  • June 7, 2022
RSS के दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु से यूपी ला रही पुलिस
  • RSS News आरएसएस के 6 कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राज मोहम्मद बताया जा रहा है।

चेन्नई। आरएसएस के दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी (RSS Offices Threat) देने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। आरोपी को तमिलनाडु के पुडुकुडी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम राज मोहम्मद बताया जा रहा है। गौरतलब है कि आरएसएस के देशभर में 6 कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था।

आरएसएस के 6 दफ्तरों पर हमले की धमकी

गौरतलब है कि सोमवार रात देशभर में आरएसएस के 6 दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, इनमें लखनऊ के दो कार्यालय भी शामिल हैं। ये धमकी व्हाट्सएप के जरिए दी गई थी। धमकी मिलने के बाद लखनऊ के मड़ियांव थाना में केस भी दर्ज किया है।

 

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी तमिलनाडु का ही रहने वाला है। यूपी पुलिस तमिलनाडु पुलिस की मदद से उसे लखनऊ लेकर आ रही है।

अंजान नंबर से दी थी धमकी

पुलिस ने आगे बताया कि आरएसएस से जुड़े एक शख्स को लखनऊ में अंजान नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने का लिंक मिला था। ग्रुप में आरएसएस के 6 दफ्तरों में बम धमाका की धमकी दी गई थी। इनमें चार कर्नाटक में तो दो दफ्तर लखनऊ में हैं। प्रोफेसर नीलकंठ तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। वहीं, धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद पुलिस फौरन जांच में जुट गई।

पुलिस ने अज्ञात नंबर को ट्रेस किया। आरोपी के नंबर की लोकेशन तमिलनाडु में मिली थी। यूपी पुलिस ने तमिलनाडु पुलिस की मदद से आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी से पूछताछ की जा चुकी है। अभी मामले की जांच जारी है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार

‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार

  • March 14, 2026
कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

  • March 14, 2026
‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश

‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश

  • March 14, 2026
यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश

यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश

  • March 14, 2026
LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद

LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद

  • March 14, 2026
सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन

सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन

  • March 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार March 14, 2026
  • कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात! March 14, 2026
  • ‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश March 14, 2026
  • यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश March 14, 2026
  • Moga रैली से पहले Amit Shah का वार, बोले- Punjab में चल रही रिमोट कंट्रोल वाली AAP सरकार March 14, 2026
  • LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद March 14, 2026
  • राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- ‘बयान देने से पहले…’ March 14, 2026
  • यूपी में सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा: 1090 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम, 15 लाख 75 हजार 760 कैंडिडेट शामिल March 14, 2026
  • ‘हकीकत आप छिपा नहीं सकते…लोगों की शादियां रुक रही हैं’, LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव March 14, 2026
  • सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन March 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez