• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

CM Yogi Adityanath को धमकी देने वाला गिरफ्तार, सिर काटने पर घोषित किया था दो करोड़ का इनाम

  • September 2, 2022
CM Yogi Adityanath को धमकी देने वाला गिरफ्तार, सिर काटने पर घोषित किया था दो करोड़ का इनाम
  • Threatening CM Yogi Adityanath Case मुरादाबाद के हरथला निवासी आत्मप्रकाश पंडित की फेसबुक आईडी हैक करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 13 अगस्त को धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार निवासी संजय शर्मा को गिफ्तार किया।

मुरादाबाद।  मुरादाबाद के हरथला निवासी आत्मप्रकाश पंडित की फेसबुक आईडी हैक (Facebook ID Hack) करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को 13 अगस्त को धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार निवासी संजय शर्मा को गिफ्तार किया।

आरोपित ने फेसबुक पेज पर सीएम योगी (CM Yogi) पर अभद्र टिप्पणी करने के साथ ही उनका सिर काटकर लाने वाले को दो करोड़ रुपये का इनाम देने की पोस्ट डाली थी। इसके लिए आरोपित ने एक युवक की फेसबुक आईडी को पहले हैक किया था। इसके बाद मुरादाबाद पुलिस के नाम से फेसबुक पेज बनाकर इस पोस्ट को टैग कर दिया था। मामले की जानकारी होने पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने चौकी प्रभारी की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया था।

जिला पंचायत के ठेकेदार की आइडी की थी हैक

मुरादाबाद के हरथला सब्जीमंडी निवासी आत्मप्रकाश पंडित जिला पंचायत में ठेकेदारी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ माह पहले उनकी फेसबुक आइडी को हैक कर लिया गया था। जिसके बाद उन्होंने आइडी को बंद कर दिया था। लेकिन 13 अगस्त की रात को उनकी फेसबुक आइडी से हैकर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट डाली। इस पोस्ट को मुरादाबाद पुलिस के फेसबुक पेज पर टैग कर दिया गया।

पोस्ट में पाकिस्तान का झंडा भी था

पोस्ट पर सीएम को मारने पर दो करोड़ रुपये के इनाम देने की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही पाकिस्तान का झंडा (Pakistan Flag), पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (Pak Ex PM Imran Khan) का फोटो, मुरादाबाद डीएम (Moradabad DM) के फोटो के साथ कई आपत्तिजनक पोस्ट डाले गए थे। इस मामले की जानकारी होने पर तत्काल उन्होंने पुलिस को जानकारी दी थी।

RSS की आयुषी ने भी पुलिस को किया था ट्वीट

मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस की साइबर सेल ने पेज को बंद कर दिया। इसके साथ ही आपत्तिजनक पोस्ट भी हटाए। इस मामले को लेकर आरएसएस से जुड़ी आयुषी माहेश्वरी ने भी ट्वीट करके पुलिस को जानकारी दी थी। सिविल लाइंस पुलिस ने इस मामले में हरथला चौकी प्रभारी मतीन अहमद की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया था।

आरोपित बोला, प्रेमिका से शादी नहीं हो पा रही थी

पुलिस की साइबर सेल इस पूरे मामले की जांच कर रही थी। पड़ताल के दौरान ही संजय शर्मा उर्फ संजय सैनी उर्फ संजू को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित ने बताया कि प्रेमिका से शादी नहीं हो पा रही थी। इसके चलते वह परेशान था। शादी में रुकावट आत्मप्रकाश पंडित डाल रहा था। इसके चलते उसे फंसाने के लिए उसकी आईडी हैक की थी।

महिला सिपाही मुरादाबाद पुलिस के नाम से चला रही फेसबुक पेज

ठेकेदार आत्मप्रकाश पंडित की फेसबुक आइडी को हैक करके मुरादाबाद पुलिस के नाम से बने पेज पर सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का पोस्ट टैग किया गया था। मुरादाबाद पुलिस के इस फेसबुक पेज को महिला सिपाही रीना कुमार संचालित कर रही थी। हालांकि यह फेसबुक पेज वेरीफाई नहीं है। महिला सिपाही के द्वारा इस पेज पर मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी कवरेज को पोस्ट किया जाता था।

 


Post navigation

Prev
Next
US-Iran युद्ध पर Rahul Gandhi की बड़ी चेतावनी, बोले- ये तो सिर्फ शुरुआत है, असली दर्द बाकी है

US-Iran युद्ध पर Rahul Gandhi की बड़ी चेतावनी, बोले- ये तो सिर्फ शुरुआत है, असली दर्द बाकी है

  • March 12, 2026
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा का पहला संदेश, “होर्मुज बंद रहेगा और पिता के खून का बदला लूंगा”

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा का पहला संदेश, “होर्मुज बंद रहेगा और पिता के खून का बदला लूंगा”

  • March 12, 2026
OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर तय करने के लिए पेरेंट्स की सैलरी ही अकेला आधार नहीं हो सकती: सुप्रीम कोर्ट

OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर तय करने के लिए पेरेंट्स की सैलरी ही अकेला आधार नहीं हो सकती: सुप्रीम कोर्ट

  • March 12, 2026
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा तीन दिवसीय टेक्निकल फेस्ट “टेक्नोजूम 3.0″ का आयोजन

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा तीन दिवसीय टेक्निकल फेस्ट “टेक्नोजूम 3.0″ का आयोजन

  • March 12, 2026
‘पश्चिम बंगाल सरकार डीजीपी को राज्यसभा भेजने में व्यस्त है’, DGP की नियुक्ति मामले में CJI सूर्य कांत की टिप्पणी

‘पश्चिम बंगाल सरकार डीजीपी को राज्यसभा भेजने में व्यस्त है’, DGP की नियुक्ति मामले में CJI सूर्य कांत की टिप्पणी

  • March 12, 2026
LPG की कमी का जिक्र कर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले, ‘आजादी के बाद पहली बार राम रसोइयां…’

LPG की कमी का जिक्र कर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले, ‘आजादी के बाद पहली बार राम रसोइयां…’

  • March 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • US-Iran युद्ध पर Rahul Gandhi की बड़ी चेतावनी, बोले- ये तो सिर्फ शुरुआत है, असली दर्द बाकी है March 12, 2026
  • ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा का पहला संदेश, “होर्मुज बंद रहेगा और पिता के खून का बदला लूंगा” March 12, 2026
  • OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर तय करने के लिए पेरेंट्स की सैलरी ही अकेला आधार नहीं हो सकती: सुप्रीम कोर्ट March 12, 2026
  • जिला महिला चिकित्सालय में एचपीवी टीकाकरण बूथ का उद्घाटन March 12, 2026
  • उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में भारतीय खटीक महासभा ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन March 12, 2026
  • नागल बस स्टैंड पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग, भाकियू रक्षक ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन March 12, 2026
  • उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी एडिशनल कमिश्नर रूबी सिंह का किया स्वागत, समस्याओं से कराया अवगत March 12, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दो वांछित बदमाश किए गिरफ्तार March 12, 2026
  • पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में डॉ. लाल पाथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, करीब 300 लोगों ने कराई जांच March 12, 2026
  • रोडवेज बसें डग्गामार वाहनों को लाभ पंहुचाने के लिये चात्रियों से से वसूल रही है अधिक पैसा March 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez