• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

शिक्षक भर्ती घोटाले में ममता बनर्जी के करीबी मंत्री पार्थ चटर्जी गिरफ्तार, हिरासत में अर्पिता मुखर्जी

  • July 23, 2022
शिक्षक भर्ती घोटाले में ममता बनर्जी के करीबी मंत्री पार्थ चटर्जी गिरफ्तार, हिरासत में अर्पिता मुखर्जी
  • पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने ये कार्रवाई की है। ईडी की टीम शुक्रवार सुबह से बंगाल के दो मंत्रियों के ठिकानों के अलावा कई जगहों पर छापेमारी कर रही थी।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला (Teacher Recruitment Scam) मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने राज्य के उद्योग व संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया है। भर्ती घोटाले में कई घंटों तक चली छापेमारी और पूछताछ के बाद ईडी ने पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया है। पार्थ चटर्जी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी हैं।

समाचार एजेंसी ने बताया कि ईडी ने पार्थ की करीबी अर्पिता मुखर्जी को हिरासत में लिया है। पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ को उनके कोलकाता स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान पार्थ चटर्जी की तबीयत बिगड़ गई थी, इसलिए उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

शुक्रवार सुबह शुरू हुई थी छापेमारी

गौरतलब है कि ईडी की टीम ने राज्य में कई जगहों पर शुक्रवार सुबह छापेमारी की थी, ये छापेमारी शनिवार को भी जारी रही। राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी और शिक्षा राज्यमंत्री परेश चंद्र अधिकारी के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी। ईडी ने पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के आवास से 20 करोड़ रुपये कैश बरामद किया है।

#WATCH | Enforcement Directorate (ED) team arrests former West Bengal Education Minister, Partha Chatterjee from his residence in Kolkata. The team had been here since yesterday in connection with the SSC recruitment scam. pic.twitter.com/iGkfQNlF0X

 

हमलावर हुई भाजपा

ईडी की छापेमारी के बाद भाजपा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लगातार हमलावर है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने टीएमसी पर निशाना साधा है। अधिकारी ने कहा कि अर्पिता मुखर्जी के आवास से 20 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। अर्पिता शिक्षा मंत्री रहे पार्थ चटर्जी की करीबी हैं। ये भी पता चला है कि कैश शिक्षा मंत्रालय के लिफाफों के अंदर मिला है। लिफाफों पर राष्ट्रीय चिन्ह छपा हुआ है। अधिकारी ने कहा कि ये तो बस ट्रेलर है। पिक्चर अभी बाकी है। वहीं, मजूमदार ने कहा कि ये ममता बनर्जी का बंगाल माडल है, जहां भर्ती घोटालों में अवैध तरीके से चोरी की गई नकदी अब सामने आ रही है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’

अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’

  • March 26, 2026
विदेश मंत्री के ‘दलाल’ राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी…

विदेश मंत्री के ‘दलाल’ राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी…

  • March 26, 2026
रामनवमी से पहले दिग्विजय सिंह पहुंचे रामलला के दरबार, कहा- जब प्रभु का बुलावा आता है तो…

रामनवमी से पहले दिग्विजय सिंह पहुंचे रामलला के दरबार, कहा- जब प्रभु का बुलावा आता है तो…

  • March 26, 2026
बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा

बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा

  • March 26, 2026
‘पंचर साइकिल नहीं कर पाएगी बुलेट स्पीड सरकार का मुकाबला’, CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला

‘पंचर साइकिल नहीं कर पाएगी बुलेट स्पीड सरकार का मुकाबला’, CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला

  • March 26, 2026
अब शनिवार और रविवार को संसद में कामकाज बंद, किरन रिजिजू ने बताया, रामनवमी की भी रहेगी छुट्टी

अब शनिवार और रविवार को संसद में कामकाज बंद, किरन रिजिजू ने बताया, रामनवमी की भी रहेगी छुट्टी

  • March 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शत-प्रतिशत रहा सर सैयद मैमोरियल स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल, सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी किए पुरस्कृत March 26, 2026
  • दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश March 26, 2026
  • दुर्गा अष्टमी व महानवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाबए श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद March 26, 2026
  • सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लाखों लोगों ने मां के दर्शन कर मांगी मन्नतें March 26, 2026
  • डीएम एवं एसएसपी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा March 26, 2026
  • ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद March 26, 2026
  • अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’ March 26, 2026
  • होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा March 26, 2026
  • विदेश मंत्री के ‘दलाल’ राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी… March 26, 2026
  • संजय राउत का सरकार से सवाल, ‘अगर पुतिन मध्यस्थता करेंगे तो उनको आप दलाल कहेंगे?’ March 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez