shobhit University Gangoh
 

सेना ने इस साल भर्ती टलने की खबरों को बताया गलत, कहा- जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

सेना ने इस साल भर्ती टलने की खबरों को बताया गलत, कहा- जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

नई दिल्लीः भारतीय सेना ने इस साल भर्तियां टलने की खबरों को गलत बताया है। सेना ने कहा कि इस साल होने वाली भर्तियां को टाला नहीं गया है, ऐसी खबरें गलत हैं। सेना ने कहा है कि राज्य सरकारों की सिफारिशों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू कर दी जाएगी।

इस संबंध में भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, ‘मीडिया के कुछ हिस्सों में ऐसी रिपोर्ट चल रही है कि भारतीय सेना की 2021 के लिए भर्ती टल गई है, जो कि पूरी तरह से गलत है। राज्यों की सिफारिशों पर भर्ती प्रक्रिया को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।’ भारतीय सेना अब संचालन भूमिकाओं के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों की भर्ती करती है। जल्द ही सेना मिलिट्री पुलिस के दूसरे बैच में 100 महिलाओं की भर्ती करने जा रही है। साल 2020-21 की भर्ती के लिए सेना ने एक अधिसूचना भी जारी की थी।

Jamia Tibbia