अपनी सुरक्षा व रक्षा के लिए शास्त्र के साथ शस्त्र भी आवश्यक : छाया दीदी

अपनी सुरक्षा व रक्षा के लिए शास्त्र के साथ शस्त्र भी आवश्यक : छाया दीदी
  • दुर्गावाहिनी द्वारा नकुड़ में निकली गई शौर्य यात्रा

नकुड़: नगर मैं दुर्गावाहिनी द्वारा शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। दुर्गवाहिनी की प्रांत उपाध्यक्षा छाया दीदी ने कहा कि आज नारी शक्ति को शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र रखना भी अत्यंत आवश्यक है।

शनिवार को नकुड़ में विश्व हिन्दू परिषद के सहयोग से दुर्गावहिनी ने शौर्य संचलान का आयोजन किया। शौर्य संचलान के.एल.जी.एम. इन्टर कॉलेज से प्रारंभ होकर, पुराना बस स्टैन्ड, जनक बाजार, तहसील रोड से होते हुए नगरपालिका प्रांगण में सम्पन्न हुआ। संचलन में लगभग 300 बालिकाओं व महिलाओं ने सहभागिता की।

Manch
संबोधित करती छाया दीदी

शौर्य संचलन से पूर्व के.एल.जी.एम. इन्टर कॉलेज में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद की प्रांत उपाध्यक्षा छाया दीदी ने कहा कि धर्म व स्वयं की सुरक्षा के लिए नारी शक्ति को शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र की शिक्षा-दीक्षा दी जानी भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कुटुंब प्रबोधन पर बोलते हुए कहा कि लड़की के ऊपर दो दो परिवारों की जिम्मेदारी दारी होती है। बहूएं पैदा नहीं होती बल्कि पैदा लड़की ही होती है। जिसे आगे चलकर मायका व ससुराल दोनों संभालने होते है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा अनीता ने कहा कि दुर्गावाहिनी द्वारा देशसेवा, धर्मरक्षा जैसे कार्य किये जा रहे है जो अत्यंत सराहनिए है। उन्होंने कहा कि दुर्गाशक्ति को अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए क्योंकि कोई भी कार्य अच्छे स्वास्थ्य के साथ ही किये जा सकते है।

समापन पर नगरपालिका परिषद प्रांगण में चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि दुर्गावाहिनी द्वारा नगर में यह दूसरी शौर्य यात्रा का आयोजन्न किया गया है। इस तरह के कार्यक्रम होना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम का संचालन दुर्गावाहिनी की जिला सह-संयोजिका सुधा शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विभाग संयोजियाका अंजू त्यागी, विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष दिग्विजय त्यागी, श्रीमती नीरज चौधरी, सीमा, रूपाली, बालेश, सरिता, संगीता, वंदना, विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री आकाश चौधरी, संदीप चौधरी, बजरंगदल के जिला सहसंयोजक अतुल सैनी, अंबुज शर्मा, प्रखण्ड अध्यक्ष अक्षय, मंत्री आशीष, अंकुल त्यागी, नगर उपाध्यक्ष डॉ अमित सेन आदि उपस्थित रहे।