वार्ड नंबर 39 की एक दिन की पार्षद बनी आरजू

- सहारनपुर में एक दिन की पार्षद कु. आरजू को ज्ञापन सौंपती क्षेत्रीय महिलाएं।
सहारनपुर [24CN] । मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला दिवस के मौके पर वार्ड 39 की कु. आरजू को वार्ड नंबर 39 के पार्षद प्रदीप उपाध्याय के द्वारा एक दिवसीय पार्षद बनाया गया पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि इस दौरान कु. आरजू जो भी फैसले लेंगी वो मान्य होंगे इतना ही नही आरजू को लगभग 3 लाख तक की बजट का कार्य करवाने का अधिकार भी पारित किया जाएगा जो कि नगर निगम का न होकर स्थानीय समाजसेवियों के द्वारा एकत्रित किया जाएगा। इनके द्वारा ही सांय 4 बजे वार्ड में एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्म निर्भर बनने की परिभाषा को परिभाषित किया जायेगा। इसी कड़ी में आज वार्ड नंबर 39 की एकदिवसीय पार्षद आरजू ने क्षेत्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कुछ कार्यों को आरजू द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई जिन को तत्काल प्रभाव से ही कराया जाने की स्वीकृति दी गई। कुछ स्थानों पर सोलर लाइट लगाने की बात पार्षद आरजू द्वारा कही गई कुछ स्थानों पर हेड पंप जहां पर पानी की समस्या उत्पन्न हो रही थी। उन स्थानों पर पानी की हेड पंप लगाने के लिए कहा गया। पूरे क्षेत्र में गलियों पर साइन बोर्ड लगाए जाने के संबंध में भी पार्षद आरजू ने कहा है। आंगनवाड़ी केंद्रों पर केंद्र ना होने की समस्या भी आंगनबाडिय़ों के द्वारा उठाई गई जिनको जल्दी शासन स्तर पर रखा जाएगा।
कुछ क्षेत्रों पर बिजली की समस्या देखने को मिली जहां पर अंधेरा अधिक होने के कारण उन स्थानों पर लाइटें लगाई जाने के लिए एक दिवसीय पार्षद ने नोट कराया और पूरे क्षेत्र की साफ सफाई पर भी बारीकी से नजर रखें क्षेत्र में आज लोगों को महिलाओं के उत्थान के लिए योजनाओं के बारे में भी बताया गया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जितनी भी योजनाएं चल रही है उनको पूरे क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया गया और जल्द ही इस क्षेत्र में जितनी भी समस्याएं नोट की गई है। उन सभी समस्याओं को अति शीघ्र कराने का कार्य किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान इंदिरा कॉलोनी की कुछ महिलाओं ने पार्षद को अपने क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया जिसमें कच्ची सड़कों व गलियों में खंबे व सोलर लाइट ना होने की बात बताई गयी जिस पर क्षेत्र की पार्षद कु. आरजू ने कहा कि इन समस्याओं को जल्द ही शासन में नगर निगम को भेजा जाएगा जिसमें आज छेत्र में उपस्थित रहे। विशाल देव शर्मा, विपिन सैनी, विशाल नामदेव, संजय रस्तोगी, सावन रघुवंशी, दानिश खान, सचिन शर्मा, संजय गुप्ता, मदन पाल उपाध्याय, कामिल, आरती, नीता शर्मा, सीमा वालिया आदि उपस्थित रहे।