राष्ट्रीय लोकदल में नई नियुक्ति, आरिफ मलिक बने सामाजिक न्याय मंच के जिला अध्यक्ष

राष्ट्रीय लोकदल में नई नियुक्ति, आरिफ मलिक बने सामाजिक न्याय मंच के जिला अध्यक्ष
  • सहारनपुर में आरिफ मलिक को नियुक्ति पत्र सौंपते रालोद जिलाध्यक्ष शाहजमां खान।

सहारनपुर। रालोद के जिलाध्यक्ष शाहजमां खान  ने आरिफ मलिक को सामाजिक न्याय मंच के जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों पर चलते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

राष्ट्रीय लोक दल के दिल्ली रोड स्थित जिला कार्यालय पर आज एक कार्यक्रम के दौरान ग्राम ताहरपुर निवासी आरिफ मलिक को सामाजिक न्याय मंच का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे द्वारा नियुक्ति पत्र जिलाध्यक्ष शाहजमां खान ने आरिफ मलिक को सौंपा। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आरिफ मलिक का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त की।

जिलाध्यक्ष शाहजमां खान एवं प्रदेश महासचिव चैधरी धीरसिंह सिंह ने आरिफ मलिक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वे भूतपूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा भारत रत्न स्वर्गीय चैधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलते हुए, पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी अजीत सिंह के सपनों को साकार करने और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी के निर्देशों के अनुरूप पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय महासचिव रमेश चैहान, महावीर सैनी एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष भूषण चैहान, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रधान जसमेर सिंह, चैधरी अर्जुन सिंह, पार्षद पति भूरा मलिक, जिला उपाध्यक्ष हरपाल वाल्मीकि, चैधरी गजेंद्र सिंह, अरविंद मलिक प्रधान मेहरबान, अंजुम त्यागी, शहजाद मलिक, आलम मिर्जा, सादिक मलिक, आशु मलिक, अंकित बर्मन एवं डॉ. उमर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *