• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दिल्ली NCR में AQI- 332: काफी खराब कैटेगरी में है हवा , जानें- यूपी व बिहार समेत इन राज्यों के हाल

  • November 19, 2021
दिल्ली NCR में AQI- 332: काफी खराब कैटेगरी में है हवा , जानें- यूपी व बिहार समेत इन राज्यों के हाल
  • क्या देश के अन्य राज्यों के शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) नियंत्रण में है ? क्या अन्य शहरों में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की आवश्यकता नहीं है ? कानपुर आगरा लखनऊ मुरादाबाद पटना अमृतसर धनबाद भोपाल लखनऊ और ग्वालियर जैसे शहरों की सुध नहीं ली जाती।

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति खतरनाक है। शुक्रवार सुबह  SAFAR की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली में AQI 332 है जो काफी खराब कैटेगरी में आती है।  बता दें कि सरकार और नियामक संस्थाएं यहां वायु गुणवत्ता को बेहतर करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन एक महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि क्या केवल दिल्ली एनसीआर की हवा की गुणवत्ता ही स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। क्या देश के अन्य राज्यों के शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) नियंत्रण में है। क्या अन्य शहरों में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की आवश्यकता नहीं है। कानपुर, आगरा, लखनऊ, मुरादाबाद, पटना, अमृतसर, धनबाद, भोपाल, लखनऊ और ग्वालियर जैसे शहरों की सुध नहीं ली जाती। जबकि इन शहरों में एक्यूआइ की स्थिति बहुत खतरनाक स्तर पर भी पहुंची है। आइए समझें कि देश के अन्य राज्यों के प्रमुख शहरों की हवा सांसों के लिए कितनी खतरनाक है ताकि जिम्मेदार चेतें और इन शहरों में प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपाय करें:

उप्र: सभी प्रमुख शहरों में एक्यूआइ 200 पार

सर्दी बढ़ने के साथ उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों का एक्यूआइ 200 से अधिक है। गुरुवार को लखनऊ का एक्यूआइ 241 रहा। आगरा में एक से 17 नवंबर तक औसत एक्यूआइ 351 तक पहुंच गया। आठ नवंबर को आगरा देश में सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा। पीतल नगरी मुरादाबाद तीन से 18 नवंबर तक 11 बार 300 के पार प्रदूषण का स्तर जाने से रेड जोन में बनी हुई है। गुरुवार को गोरखपुर में 308, वाराणसी में 340, कानपुर में 264 और प्रयागराज में 255 एक्यूआइ रहा।

राजस्थान: जयपुर समेत कई शहर रेड जोन में

राजस्थान के कुछ शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक है। राज्य के पर्यावरण सचिव श्रेया गुहा ने बताया कि नवंबर में एयर क्वालिटी का स्तर गिरा है। जयपुर, कोटा, अलवर और भरतपुर में एक्यूआई 250 से 300 तक चल रहा है। ये शहर रेड जोन में हैं। कोटा में 13 नवंबर को एक्यूआई 322 दर्ज किया गया। भिवाड़ी में 14 नवंबर को एक्यूआई 400 रहा। भिवाड़ी में कार चलाने पर शुक्रवार सुबह 6 बजे से आगामी आदेश तक प्रतिबंध रहेगा। मालवाहक वाहन चल सकेंगे।

मध्य प्रदेश : तीन बड़े शहरों में हवा जहरीली

बीते एक सप्ताह से ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर का औसत एक्यूआइ 255 से 300 के आसपास है। गुरुवार को बीते 24 घंटे में ग्वालियर का एक्यूआइ 302, भोपाल का 290, जबलपुर का 304 रहा। इंदौर का एक्यूआइ 228 रहा है।

पंजाब : अमृतसर सबसे प्रदूषित शहर

पंजाब में 14 नवंबर से पराली जलाने के मामलों में आई कमी के बाद राज्य के एक्यूआइ में सुधार दर्ज किया गया है। हालांकि, गुरुवार को अमृतसर प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआइ 301 रिकार्ड किया गया। दीवाली की रात दो घंटे के लिए लुधियाना में प्रदूषण का स्तर 500, जबकि अमृतसर में 400 पहुंच गया था।

बिहार: पटना और मुजफ्फरपुर में असर

गुरुवार को पटना का एक्यूआइ 292 रहा जबकि मुजफ्फरपुर में एक्यूआइ का ग्राफ 306 पर पहुंच गया। इन शहरों के निवासियों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

झारखंड: धनबाद की हवा हो रही जहरीली

गुरुवार को धनबाद का एक्यूआइ 186 दर्ज किया गया। यह राष्ट्रीय मानक 100 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर (एमजीसीएम) से अधिक है। रांची का हाल बेहतर है। दीपावली के कुछ दिनों को छोड़ दें तो यहां एक्यूआइ 92 के आसपास रहा।

हिमाचल: बद्दी में राष्ट्रीय मानक के पार एक्यूआइ

हिमाचल के बद्दी में 11 से 16 नवंबर के बीच एक्यूआइ 197 रहा। 11 नवंबर को पांवटा साहिब में 128.4, डमटाल में 95, कालाअंब में 91.9, नालागढ़ में 115 और ऊना में एक्यूआइ 98.96 रहा।

क्या कह रहे एक्सपर्ट 

एनवायरनमेंट एंड वाटर (सीईईडब्ल्यू) की काउंसिल आन एनर्जी की प्रोग्राम लीड तनुश्री गांगुली ने कहा कि वायु प्रदूषण से जुड़ी सारी चर्चा दिल्ली एनसीआर के शहरों तक सीमित है, लेकिन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकडे़ देखें तो सिंधु-गंगा मैदान के आगरा, लखनऊ, कानपुर व ऐसे दूसरे शहरों में पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 का स्तर 40 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की वार्षिक स्वीकार्य सीमा से दो से तीन गुना ज्यादा दर्ज किया गया है। इस समय प्रदूषण स्तर को स्थानीय स्त्रोतों से होने वाला उत्सर्जन और विपरीत मौसमी परिस्थितियां तय कर रही हैं। स्थानीय प्रशासन को तत्काल कदम उठाना चाहिए कि शहरों में बेघर आबादी के पास गर्म कपड़े व कंबल और सुरक्षाकर्मियों को इलेक्टि्रक हीटर मिल सकें, जिससे उन्हें सर्दी से बचाव के लिए आग जलाने की जरूरत न पड़े। इसके अलावा परिवहन, सड़क और निर्माण गतिविधियों से निकलने वाली धूल और शहरी कचरे के निपटान को नियंत्रित किए जाने की जरूरत है।

ऐसे समझें एक्यूआइ

एक्यूआइ-स्तर

0-50 -अच्छा

51-100- संतोषजनक

101-200- थोड़ा प्रदूषित

201-300- खराब

301-400 -बहुत खराब

401 से अधिक- अत्यधिक खतरनाक

किस शहर में किस दिन सर्वाधिक एक्यूआइ

तिथि-शहर- एक्यूआइ

नौ नवंबर-ग्वालियर-496

आठ नवंबर-आगरा-486

चार नवंबर-मुरादाबाद-414

13 नवंबर-कोटा-322

17 नवंबर-अमृतसर-301

17 नवंबर-पटना-292

11 नवंबर-बद्दी (हिमाचल)-197

 

 


Post navigation

Prev
Next
देश में LPG का प्रोडक्शन 10 प्रतिशत बढ़ा, सरकार ने कमी की चिंताओं को किया खारिज

देश में LPG का प्रोडक्शन 10 प्रतिशत बढ़ा, सरकार ने कमी की चिंताओं को किया खारिज

  • March 10, 2026
‘खेल का कोई धर्म नहीं’, World Cup Trophy मंदिर ले जाने पर भड़के Kirti Azad, कहा- शर्म आती है

‘खेल का कोई धर्म नहीं’, World Cup Trophy मंदिर ले जाने पर भड़के Kirti Azad, कहा- शर्म आती है

  • March 10, 2026
‘जंग का असर आम आदमी पर नहीं पड़ना चाहिए’, कैबिनेट की बैठक में बोले पीएम मोदी

‘जंग का असर आम आदमी पर नहीं पड़ना चाहिए’, कैबिनेट की बैठक में बोले पीएम मोदी

  • March 10, 2026
सबसे पहले LPG, CNG, PNG की जरूरतें होंगी पूरी, सरकार ने प्राथमिकता सूची में किया बदलाव

सबसे पहले LPG, CNG, PNG की जरूरतें होंगी पूरी, सरकार ने प्राथमिकता सूची में किया बदलाव

  • March 10, 2026
राहुल गांधी के कॉम्प्रोमाइज्ड PM वाले बयान पर संजय राउत की प्रतिक्रिया, ‘ऐसी विस्फोटक जानकारी…’

राहुल गांधी के कॉम्प्रोमाइज्ड PM वाले बयान पर संजय राउत की प्रतिक्रिया, ‘ऐसी विस्फोटक जानकारी…’

  • March 10, 2026
पंचायत चुनाव से जुड़ी अटकलों के बीच UP के सभी 59,163 गांवों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, अब मिलेगा ये फायदा

पंचायत चुनाव से जुड़ी अटकलों के बीच UP के सभी 59,163 गांवों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, अब मिलेगा ये फायदा

  • March 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • देश में LPG का प्रोडक्शन 10 प्रतिशत बढ़ा, सरकार ने कमी की चिंताओं को किया खारिज March 10, 2026
  • राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों की बैठक, अधिक से अधिक वाद निस्तारण के निर्देश March 10, 2026
  • जीआई सर्वे के सेल्फ एसेसमेंट में भ्रष्टाचार का आरोप, पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन March 10, 2026
  • वरिष्ठ नागरिकों ने जरूरतमंद कन्या के विवाह में दी आर्थिक सहायता व घरेलू सामान March 10, 2026
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मोर्चा का कार्यक्रम, महिलाओं को किया सम्मानित March 10, 2026
  • अंबेडकर चौक पर ट्रकों की भीषण टक्कर, दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, तीन कारें क्षतिग्रस्त March 10, 2026
  • निगम ने तीन सरकारी विभागों से की सवा दो डेढ़ करोड़ की मय ब्याज वसूली March 10, 2026
  • पुलिस व राजस्व विभाग ने चेकिंग के दौरान 2 ट्रक व 2 ट्रैक्टर-ट्राली किए सीज March 10, 2026
  • Supreme Court ने कहा- Uniform Civil Code लागू करने का समय आ गया, संसद फैसला करे March 10, 2026
  • ‘खेल का कोई धर्म नहीं’, World Cup Trophy मंदिर ले जाने पर भड़के Kirti Azad, कहा- शर्म आती है March 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez