प्राकृतिक आपदा झेलने वाले 6 राज्यों को आर्थिक सहायता की मंजूरी

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमिटी ने तूफान , बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित देश के 6 राज्यों के लिए आर्थिक सहायता की मंजूरी दी है। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और सिक्किम के नाम शामिल हैं जिसे 4,381.88 करोड़ रुपये का फंड दिया गया है। इस वर्ष इन राज्यों में चक्रवाती तूफान एंफन (Amphan) और निसर्ग (Nisarga) के अलावा बाढ़ और भूस्खलन का भी प्रकोप रहा।