प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को सराहा

प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को सराहा
  • सहारनपुर में महाराज सिंह कालेज में आयोजित प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा लगाया गया स्टाल।

सहारनपुर। महानगर की प्रमुख शिक्षण संस्था महाराज सिंह कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रसायन विज्ञान विभाग के तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने स्वयं द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

महाराज सिंह कालेज के सेमिनार हॉल में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारम्भ प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार, कार्यक्रम समन्वयक अनिल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं व अन्य कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शनी एवं अन्य काउंटरों का अवलोन किया गया। इस अवसर पर शताक्षी, सुमैया, नीशु, तनवीर, आरजू, इशिका, इलमा व इना के गु्रप द्वारा पानी-पुरी, फ्रूट चाट, लेमन ड्रिंक व भल्ले का काउंटर तथा देव पांचाल, विकास, अभिषेक व रोहित के द्वारा आर्गेनिक कलर का काउंटर लगाया गया तथा सभी को होली पर आर्गेनिक रंगों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। भावना देवी, कृतिका गोयल, प्राची, रहनुमा, अदीबा व नितिन द्वारा मेहंदी का काउंटर लगाया गया। जबकि अक्षय, अंजलि, नाजिया, निखिल, रमशा व तनु द्वारा लगाए गए रैपिंग मैटीरियल के काउंटर पर छात्र-छात्राओं ने गिफ्ट आइटम पैक कराए। इसके अलावा काजल सैनी, जेबा नाज, फातिमा, शिवानी, नेहा और मुशर्रत द्वारा लगाए गए हैंडीक्राफ्ट के काउंटर पर बच्चों द्वारा बनाए गए उत्पादों को भी सराहा गया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह की गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डा. पूनम यादव, डा. संदीप कुमार, डा. दिनकर मलिक, डा. दीपा चौहान, डा. सोनी मित्तल, डा. संजीव कुमार, डा. गुरदेव सिंह, डा. पूनम सडाना, डा. प्रवीण कादियान, डा. निर्दोष कुमार मित्तल, डा. डी. डी. गिरि, अनिल कुमार, नवीन कुमार, विकास कुमार, डा. हिमांशु द्विवेदी, डा. ओमदत्त, डा. कपिल वत्स, डा. रामविनय शर्मा, डा. अमित बालियान, डा. राजेश कुमार, डा. दुर्गेशराज, डा. प्रमोद पांडेय, डा. विजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।