पॉलिटेक्निक सिविल इंजीनियरिंग विभाग के नौ छात्रों को कुलपति द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित

पॉलिटेक्निक सिविल इंजीनियरिंग विभाग के नौ छात्रों को कुलपति द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित

गंगोह [24CN] : दिनाँक 23-06-2025 को शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के पॉलिटेक्निक सिविल इंजीनियरिंग विभाग के नौ छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट द्वारा लारसन एन्ड टबरो कंस्ट्रक्शन में चयन हुआ है। इस सन्दर्भ में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने नियुक्त हुए सभी छात्रों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग द्वारा बताया गया की 14 फरवरी 2025 को शोभित विश्वविद्यालय में आयोजित मेगा रोजगार मेले में एल एन्ड टी कंस्ट्रक्शन ने साक्षात्कार प्रक्रिया का आयोजन किया था जिसमे पॉलिटेक्निक सिविल इंजीनियरिंग के नौ छात्रों का चयन किया गया था।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने व्यक्तिगत रूप से सभी छात्रों को नियुक्ति पत्र देते हुए उन्हें अनेक शुभकामनाएं दी और कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी लगन और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी और छात्रों से कार्यस्थल पर अपनी मेहनत, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने हेतु मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. नवीन कुमार, अजय शर्मा, महेंद्र कुमार एवं अनिल जोशी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *