राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित
सहारनपुर [24CN]। प्रदेश सरकार द्वारा हस्तशिल्पियों के उत्साहवर्धन हेतु विगत वर्षों की भांति जनपद सहारनपुर के वित्तीय वर्ष 2022-23 में भी उ0प्र0 सरकार द्वारा हस्तशिल्प उद्योग के विशिष्ट शिल्पकारों को प्रोत्साहन करने हेतु राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। योजना के अन्तर्गत 20 राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार एवं 20 हस्तशिल्प पुरस्कार दिये जाने का प्राविधान है। सम्बन्धित उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, द्वारा आवेदकों द्वारा जमा सभी अभिलेखों का गहन परीक्षण किया जायेगा तथा भौतिक सत्यापन कर यह प्रमाणित किया जायेगा कि पुरस्कार हेतु प्रेषित कलाकृति बानने हेतु आवेदक को दक्षता हासिल है तथा सम्बन्धित कलाकृति आवेदक द्वारा ही बनायी गयी है।
उपायुक्त उद्योग श्री सिद्धार्थ यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कलाकृति की उत्कृष्टता प्रमाणित करने हेतु कलाकृति की उत्पादन के विभिन्न चरणों/प्रक्रिया की फोटोग्राफी/विडियों ग्राफी भी करायी जायेगी। विशिष्ट हस्तशिल्पि प्रादेशिक पुरस्कार के लिये चयन किया जाना हैं जिसके लिये हस्तशिल्पियों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष या इससे अधिक हो तथा हस्तश्ल्पि क्षेत्र में 05 वर्ष का अनुभव हो, हस्तशिल्पी विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्गत हस्तशिल्प पहचान-पत्र धारक हो, पुरस्कार हेतु प्रेषित कलाकृति हस्तशिल्पी द्वारा स्वयं बनायी गयी हो। हस्तशिल्पयों को राज्य पुरस्कार एक ही बार दिया जायेगा। जिन हस्तशिल्पियों का राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार प्राप्त हो चुका है वे पात्र नहीं होगें।
विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार वर्ष 2022-23 हेतु आवेदन-पत्र की अन्तिम तिथि 10 जुलाई 2022 तक कलाकृति सहित कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र में जमा की जायेंगी। अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र में किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है।