अपना दल एस व सपाइयों ने मनाई स. पटेल की जयंती

अपना दल एस व सपाइयों ने मनाई स. पटेल की जयंती
  • सहारनपुर में जिलाधिकारी को सरदार पटेल की प्रतिमा भेंट करते अपना दल एस के पदाधिकारी।

सहारनपुर। अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री व लौह पुरूष स. वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई तथा स. वल्लभभाई पटेल के आदर्शों व सिद्धांतों का अनुसरण करने का संकल्प लिया गया।

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रधान के नेतृत्व में देहरादून चौक स्थित स. पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। तत्पश्चात लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने आधुनिक भारत के निर्माता स. वल्लभभाई पटेल की नीतियों व आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनका अनुसरण करने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि स. वल्लभभाई पटेल के दृढ़ निश्चय की बदौलत ही आज भारत का स्वरूप तय हुआ था। गोष्ठी के बाद अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद, मंडी समिति की सचिव श्रीमती सुमन भारती, मंडी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष विनोद गौतम को सरदार पटेल की प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान वेदपाल, मसूद चौधरी, रमजानी, सुरेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, नदीम मंसूरी, अजीम मलिक, अब्दुल सलाम, अकरम मलिक, इकबाल मलिक, साजिद, साहिब आदि मौजूद रहे।

उध्र समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर पूर्व उपप्रधानमंत्री व लौह पुरूष स. वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके आदर्शों व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दोहराया। सपा जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद, पूर्व मंत्री सरफराज खान, जिला उपाध्यक्ष अजय पुंडीर, कल्याण चौधरी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. बृजेश शर्मा, प्रदेश सचिव राजेश सैनी बड़कला ने कहा कि लौह पुरूष स. वल्लभभाई पटेल ने समाज को एकजुट करने में अहम् भूमिका का निर्वहन किया था जिसकी बदौलत आज भारत अखंड भारत है। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी, चौ. सलीम अख्तर, चौ. अब्दुल गफूर, हसीन कुरैशी, विनोद नायक, सुदेश गुर्जर, वासिल तोमर, सादाब नम्बरदार, जुमला सिंह, संदीप सैनी, भोपाल सिंह, वेदपाल पटनी, परवेज हसन, फौजी श्याम पाल, शाहिद अंसारी, समीर अहमद, प्रवीण पाल आदि मौजूद रहे।