ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद
देवबंद: जामिया तिब्बिया देवबन्द के सचिव डा0 अनवर सईद ने ईदगाह कमैटी देवबन्द के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है।
उन्होंने बताया की मैं पिछले दो-तीन वर्षों से ईदगाह कमैटी देवबन्द के अध्यक्ष पद पर कार्यरत था, इससे पूर्व आलिजनाब मरहूम हसीब सिद्दीक़ी साहब मैनेजर मुस्लिम फण्ड ट्रस्ट देवबन्द की सरपरस्ती में ईदगाह कमैटी के मैम्बर की हैसियत से भी काफी अर्से तक कार्य किया। हसीब सिद्दीक़ी की वफात के बाद से ईदगाह कमैटी का कार्य देवबन्द वासियों की तरफ से न जाने क्यों मशकूक होता जा रहा है, हर साल ईद व बक्राईद की नमाज़ को कुछ दिनों तक किसी न किसी बात को लेकर ऐतराज़ात होते रहते है जो कि नामुनासिब है। उन्होंने कहा कि शहर के ज़िम्मेदारों की तरफ से जो भी तजावीज़ मेरे पास आती रहीं वो हमेशा मेरे ज़रिऐ कमैटी के ज़िम्मेदारों तक पहुंचा दी जाती थी लेकिन किन्ही वजुहात की वजह से मन्ज़ूरी नही हो पाती थी। क्योंकि ईदगाह की साल में 02 ही मीटिंग होती है एक ईद की नमाज़ के लिऐ और दूसरी ईद उल अज़हा की नमाज़ के लिऐ। बहरहाल कमैटी की भी एहम ज़िम्मेदारी है और कमैटी से बाहर के लोगों की भी ज़िम्मेदारी है सभी लोग सोशल मीडिया से हटकर ज़िम्मेदारी निभाऐं। इस उम्मीद के साथ कि मेरे बाद कोई अच्छा आलिम और फाज़िल जो कि देवबन्द से ही ताल्लुक़ रखता हो उसको कमैटी सदर की ज़िम्मेदारी देगी। मैं ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं।
