लखनऊ में अनुराग ठाकुर बोले- जिन राज्यों में हिंसा हुई उन सभी को सख्त कार्रवाई और जांच सुनिश्चित करनी चाहिए

लखनऊ में अनुराग ठाकुर बोले- जिन राज्यों में हिंसा हुई उन सभी को सख्त कार्रवाई और जांच सुनिश्चित करनी चाहिए
  • जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज हाथरस सहारनपुर में भाजपा की न‍िलंबित प्रवक्‍ता नूपुर शर्मा के एक बयान के बाद भड़की ह‍िंंसा में योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार की कार्रवाई जारी है। केन्‍द्रीय मंत्री अनुराग ठाकर ने कहा सभी राज्‍यों को सख्त कार्रवाई और जांच सुनिश्चित करनी चाहिए।

लखनऊ। केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर रव‍िवार को लखनऊ पहुंचे। इस दौरान यूपी सह‍ित अन्‍य राज्‍यों में भड़की ह‍िंंसा के सवाल पर उन्‍होंने कहा क‍ि जिन राज्यों में हिंसा हुई है, उन सभी राज्यों को सख्त कार्रवाई और जांच सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

 

jagran

बता दें कि‍ उत्‍तर प्रदेश में भी जुमे की नमाज के बाद कई शहरों में भाजपा की न‍िलंबित प्रवक्‍ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर ह‍िंंसा भड़क उठी थी। व‍िरोध प्रदर्शन से शुरु हुआ हंगामा कब पथराव और आगजनी में बदल गया पता ही नहींं चला। इस मामले में एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार के मुताब‍िक आज सुबह आठ बजे तक 304 आरोप‍ितों को पुल‍िस ने गिरफ्तार कर ल‍िया है। अन्‍य आरोप‍ितों को दबोचने के ल‍िए ह‍िंंसा के दौरान सीसीटवी भी पुल‍िस खंगाल रही है।

ह‍िंंसा भड़काने के आरोप‍ितो में अब तक प्रयागराज से 91, हाथरस से 51, सहारनपुर से 71, मुरादाबाद से 34, फिरोजाबाद से 15, अलीगढ़ से छह, अम्बेडकरनगर से 34 और जालौन से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ पथराव, माहौल बिगाड़ने तथा लोगों को भड़काने में लिप्त होने का आरोप है। बवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है।

jagran

वहीं प्रयागराज में आज मुख्‍य आरोपी जावेद के घर पीडीए आज बुलडोजर चलाएगा। जावेद के घर का न‍िर्माण अवैध तरीके से हुआ है इसका नोट‍िस पीडीए ने कल ही चस्‍पा कर द‍िया था। आज दोपहर के बाद आरोप‍ित जावेद के घर का ध्‍वस्‍तीकरण शुरु होगा।


विडियों समाचार