सपा नेताओं की सोच ही महिला विरोधी: शुभलेश शर्मा

- शुभलेश शर्मा
देवबंद [24CN]: सरकार द्वारा लड़कियों की शादी 18 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष करने पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बयान कि देर से शादी होने पर लड़कियाँ ज्यादा आवारगी करेगी को बहुत शर्मनाक बताते हुए भाजपा जिला शोध प्रमुख शुभलेश कहा कि सपा व ओर उसके नेताओं की सोच हमेशा से महिला विरोधी रही है। पूर्व मे सपा सुप्रीमो भी महिला के साथ अत्याचार करने वालों का बचाव करते हुए, लड़के है जवानी में गलती हो जाती है जैसे घटिया बयान दे चुके है। कहा कि ये सब सपा नेताओं की घटिया मानसिकता ओर सोच को प्रदर्शित करता है जो सत्य सनातन धर्म में देवी के समान पुजनीय समस्त बेटियों का अपमान है। एक तरफ जहंा प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्या नाथ की सरकार महिलाओं को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर, सशक्त बनाने और सम्मान देने के लिए मिशन शक्ति अभियान चला रही है, वही दूसरी ओर सपा नेता महिलाओं के मान सम्मान और प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाले बयान देकर महिलाओं को उपभोग की वस्तु बताकर महिलाओं का अपमान कर रहे है। कहा कि सपा नेताओं की ऐसे निदनीय है। ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बेटियाँ हर मा बाप का मान होती है, देश की शान होती है। जो बेटियों का सम्मान करना ना जानता हो, उसे सभ्य समाज में रहने का अधिकार नही है।