एमएएम एकेडमी का वार्षिक परिणाम रहा 90 प्रतिशत,

एमएएम एकेडमी का वार्षिक परिणाम रहा 90 प्रतिशत,
  • सहारनपुर में सर्वोच्च अंक पाने पुरस्कृत विद्यार्थी।

सहारनपुर। महानगर की  शिक्षण संस्था एमएएम एकेडमी का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। विनोद विहार स्थित स्कूल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संस्था की प्रधानाचार्य मुसर्रत सैफी ने इस मौके पर प्रथम द्वितीय में तृतीय स्थान पाने वाले व स्कूल का परिणाम 90 प्रतिशत परिणाम लाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि यदि सभी बच्चे लगन व मेहनत से शिक्षा हासिल करें तो वह अपने देश अपने परिवार का नाम रोशन कर सकते हैं। मुख्य अतिथि रिजवान सैफी ने प्रथम, द्वितीय,व वृत्तीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी रोशनी है जिससे समाज में फैला हुआ अंधेरा दूर होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ज्ञान नैतिकता एवं आत्मविश प्रदान कर जीवन को सफल बनाने की कुंजी है, यह न केवल व्यक्तिगत विकास और आर्थिक स्थिरता का आधार है बल्कि समाज में व्याप्त अज्ञानत गरीबी व असमानता को दूर कर एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर कक्षा 4 की कुमारी सानिया ने प्रथम स्थान पर्याप्त किया।

कक्षा 3 में कुमारी सुहाना प्रथम कुमारी नाजिया दूसरे स्थान पर व सोहेल अहमद तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा कक्षा 2 में नाजिया तस्मिया प्रथम, अलीशा दूसरे स्थान पर वह नगमा तीसरे स्थान पर रही। कक्षा एक में अबान अहमद प्रथम ,वेदांत धीमान दूसरे स्थान पर व गुलसमा तीसरे स्थान पर रही।


Leave a Reply