गरीब विधवा महिला को घर बनवाकर देने की घोषणा

- सहारनपुर में विधवा महिला व संस्थापक प्रियवंदा राणा का फाइल फोटो।
सहारनपुर [24CN]। सामाजिक संस्था समर्पण समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभा रही है। कोरोनाकाल में चाहे दवाई वितरण की बात हो या घाड़वासियों की कोई समस्या हो उसके समाधान को संस्था की संस्थापक प्रियवंदा राणा संकल्पबद्ध है। एक बार फिर संस्था की संस्थापक ने घाड़ क्षेत्र की गरीब विधवा महिला सुरेशो देवी का मकान बनवाने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि सामाजिक संस्था समर्पण पिछले कुछ दिनों से बेहट क्षेत्र में संस्था की संस्थापक प्रियवंदा राणा के नेतृत्व में गांव दर गांव जाकर गरीब लोगों को दवाई किट उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा लॉकडाउन में लोगों को राशन भी वितरित किया गया। इतना ही नहीं संस्था की सस्थापक प्रियवंदा राणा ग्रामीणों के एक फोन पर उनकी समस्या जानने के लिए गांव में पहुंच जाती हैं तथा उनकी समस्या का समाधान कराया जाता है। इसी कड़ी में एक बार फिर गांव कालूवाला पहाड़ीपुर उर्फ जहानपुर निवासी विधवा महिला सुरेशो देवी की मदद के लिए संस्था आगे आई है। सुरेशो देवी गांव में ही झोपड़ीनुमा मकान में अपना जीवनयापन कर रही है। आज प्रियवंदा राणा ने गांव कालूवाला पहाड़ीपुर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। इस दौरान विधवा सुरेशो देवी ने उनसे मिलकर अपनी समस्या बताई।
प्रियवंदा राणा ने कहा कि बरसात के बाद वे संस्था की ओर से सुरेशा देवी के लिए मकान का निर्माण कराएंगी। उन्होंने कहा कि घाड़ क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास कर रही हैं तथा आगे भी प्रयास करती रहेंगी। इस दौरान राजेंद्र सैनी, नाथीराम चौहान, प्रीतम सिंह, कंवरपाल, मनीराम सैनी, कालूराम, ममता सैनी, रश्मि, ऋतु सैनी, पपलेश सैनी, राजेश सैनी, विनीत, अनुभव राणा मौजूद रहे।