• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का ऐलान, इनको मिली जगह

  • December 7, 2021
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का ऐलान, इनको मिली जगह
  • भारत के खिलाफ इसी महीने के आखिर में शुरू हो रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए मेजबान क्रिकेट बोर्ड क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। टेस्ट सीरीज के लिए 21 सदस्यीय टीम बोर्ड ने चुनी है।

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ 26 दिसंबर से आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने एक मजबूत 21 सदस्यीय टीम का चुनाव किया है, जो 26 दिसंबर से 15 जनवरी 2022 तक तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत से भिड़ेगी। यह सीरीज आइसीसी विश्व टेस्ट के नए चक्र का हिस्सा है, जिसका आयोजन सुपरस्पोर्ट पार्क, इंपीरियल वांडरर्स और सिक्स गन ग्रिल न्यूलैंड्स में होगा।

राष्ट्रीय चयन पैनल उसी कोर ग्रुप के साथ गया है, जिसने इस साल जून में वेस्टइंडीज का सफलतापूर्वक दौरा किया था। इस टीम में तीन और खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। प्रोटियाज प्रशंसक कैगिसो रबादा, क्विंटन डिकाक और एनरिक नोर्खिया जैसे बड़े नामों की वापसी देखकर खुश होंगे। इसके अलावा डुआने ओलिवियर की फिर से टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी मैच साल 2019 में खेला था। ओलिवियर ने घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल दिखाया था और कुल 28 विकेट अपने नाम किए थे। इसी के दम पर उनकी वापसी हुई है।

ग्लेंटन स्टुरमैन और प्रेनेलन सुब्रायन को भी टीम में वापसी करने का मौका मिला है, जबकि सिसांडा मगला और रयान रिकेल्टन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। इस टीम के कप्तान डीन एल्गर होंगे। क्विंटन डिकाक के कप्तानी छोड़ने के बाद से एल्गर टीम के कप्तान हैं, जबकि उनसे पहले फाफ डुप्लेसिस लंबे समय तक टीम के कप्तान थे।

साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम इस प्रकार है

डीन एल्गर (कप्तान), तेंबा बवुमा (उपकप्तान), क्विंटन डिकाक (विकेटकीपर), एडन मार्क्रम, वियान मुल्डर, कगिसो रबादा, सारेल इर्वी, ब्यूरन हेंड्रिक्स, जार्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी नगिदी, एनरिक नोर्खिया, कीगन पीटरसन, रासी वैन डर दुसें, काइल वरीनी, मार्को जैनसेन, ग्लेंटन स्टरमैन, प्रीनेलन सुब्रायन, सिसांडा मगला, प्यान रिकेल्टन और डुआने ओलिवियर।

 


Post navigation

Prev
Next
क्रिकेट से संन्यास के बाद राजनीति में उतरे ये 6 भारतीय क्रिकेटर, किसी ने जड़ा छक्का तो कोई हुआ क्लीन बोल्ड

क्रिकेट से संन्यास के बाद राजनीति में उतरे ये 6 भारतीय क्रिकेटर, किसी ने जड़ा छक्का तो कोई हुआ क्लीन बोल्ड

  • March 23, 2026
2137 ‘डक’…, बल्लेबाजों के कांपते हैं पैर, जानिए इन 3 क्रिकेट ग्राउंड का डरावना इतिहास

2137 ‘डक’…, बल्लेबाजों के कांपते हैं पैर, जानिए इन 3 क्रिकेट ग्राउंड का डरावना इतिहास

  • March 20, 2026
27 करोड़ लेने वाले ऋषभ पंत सबसे महंगे बल्लेबाज और कप्तान, देखें सबसे महंगा गेंदबाज कौन

27 करोड़ लेने वाले ऋषभ पंत सबसे महंगे बल्लेबाज और कप्तान, देखें सबसे महंगा गेंदबाज कौन

  • March 18, 2026
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल

सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल

  • March 17, 2026
‘अब ICC ट्रॉफी चोरी करके लाओगे क्या’- पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने PCB पर साधा निशाना

‘अब ICC ट्रॉफी चोरी करके लाओगे क्या’- पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने PCB पर साधा निशाना

  • March 16, 2026
‘अगर मैं होता तो खेल भावना को पहले रखता’- बांग्लादेशी कप्तान के साथ रनआउट विवाद पर बोले सलमान अली आगा

‘अगर मैं होता तो खेल भावना को पहले रखता’- बांग्लादेशी कप्तान के साथ रनआउट विवाद पर बोले सलमान अली आगा

  • March 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया युवक, प्राथमिकी दर्ज March 24, 2026
  • जिलाधिकारी मनीष बंसल ने की सड़क सुरक्षा समिति की गहन समीक्षा March 24, 2026
  • पुलिस विभाग में पदोन्नति का गौरवपूर्ण क्षण March 24, 2026
  • विश्व क्षय रोग दिवस पर 90 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधान सम्मानित March 24, 2026
  • सहारनपुर में विधायक निधि से सड़कों व नालियों का निर्माण कार्य शुरू, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन व शिलान्यास March 24, 2026
  • नवरात्र महोत्सव में मां कात्यायनी पूजा सम्पन्न March 24, 2026
  • महापौर ने रुसी प्रतिनिधि मंडल को बताया श्रीमद्भागवत का महत्व March 24, 2026
  • जनसुनवाई में आया अवैध कब्जा कर पैलेस निर्माण का मामला March 24, 2026
  • AIIMS में हरीश राणा का निधन: 13 साल तक कोमा में रहने के बाद SC से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत March 24, 2026
  • महिला आरक्षण कानून का सपा सांसद इकरा हसन ने किया स्वागत, बोलीं-जल्द किया जाना चाहिये लागू March 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez