
अंकिता हत्याकांड: CM धामी का बड़ा बयान, कहा- कोई दोषी नहीं बचेगा, माता-पिता की बात मानेगी सरकार
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंकिता भंडारी की हत्या एक संवेदनशील वह हृदय विदारक घटना है। प्रदेश सरकार ने इस पूरे मामले की मजबूती से पैरवी की। इसी कारण तीन आरोपियों को उम्र कैद की सजा हुई है।
मंगलवार को सचिवालय मीडिया हाउस में पत्रकारों से बताचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हाल ही में जारी एक आडियो क्लिप की सत्यता जानने के लिए एसआइटी का गठन किया गया है। सरकार इस मामले में हर तरह की जांच करने के लिए तैयार है। कोई भी दोषी होगा वह छूटेगा नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा अंकिता के माता-पिता से बात करेंगे और वह जो चाहेंगे सरकार उस पर निर्णय लेगी।
