shobhit University Gangoh
 

मुआवजे की मांग को लेकर गुस्सायें लोगों ने सीएचसी में किया विधूत अधिकारीयों का घेराव

मुआवजे की मांग को लेकर गुस्सायें लोगों ने सीएचसी में किया विधूत अधिकारीयों का घेराव
  •  विधूत अधिकारीयों से वार्ता करते कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा

देवबंद [24CN] : नगर के मजनूवाला रोड पर ट्रांस्फार्मर का फ्यूज जोड़ते समय करंट लगने से एक संविदाकर्मी लाइनमैन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साएं लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग लेकर सरकारी अस्पताल में पहुंचकर अधिकारियों का घेराव कर लिया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर मृतक की पत्नी को पांच लाख रूपये का चेक सौंपा। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।

रेलवे रोड पुलिस चौकी के निकट रहने वाला विनोद कश्यप (45) पुत्र शिवचरण कश्यप विद्युत विभाग में संविदा पर लाइनमैन था। सोमवार की सुबह विनोद मजनूवाला रोड स्थित एक ट्रांसफार्मर के फ्यूज को जोड़ रहा था। बताया जाता है कि इसके लिए विनोद ने बिजलीघर से शट डाउन भी लिया था। लेकिन शट डाउन होने के बाद मशीन को बाहर नहीं निकाला गया। जिसका परिणाम यह रहा है कि हाईटेंशन लाइन में करंट बहता रहा। जैसे ही विनोद ने मरम्मत कार्य आरंभ किया उसी दौरान करंट का जोरदार झटका लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विनोद की मौत की खबर मिलते ही विभागीय अधिकारियों में हडकंप मच गया। आनन-फानन में अधिशासी अभियंता सुधाकर, एसडीओ अमित त्यागी और कोतवाल योगेश शर्मा पुलिस बल के साथ सरकारी अस्पताल  पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं समेत लोगों ने विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए विद्युत अधिकारियों का घेराव कर लिया। लोग मृतक के परिजनों को पांच लाख रूपये का चेक मौके पर ही देने की मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद एक्सईएन ने उच्चाधिकारियों से बात कर दोपहर करीब ढ़ाई बजे सीएचसी पहुंचकर मृतक की पत्नी प्रीति को पांच लाख रूपये का चेक सौंपा। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इस दौरान भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, नामित पालिका सभासद गजराज सिंह राणा, विकास त्यागी, राजेश अरोडा, मनोज सिंघल नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia