खनन माफियाओ के कुचलने से महिला की मौत से गुस्साये ग्रामीणो ने लगाया जाम

खनन माफियाओ के कुचलने से महिला की मौत से गुस्साये ग्रामीणो ने लगाया जाम
जाम मे ग्रामीणो को समझाते पुलिस अधिकारी

नकुड 14 दिसंबर इंद्रेश। अवैध रूप से खनन परिवहन कर रहे टरेक्टर टराली के कुचलने से महिला की मौत से गुस्साये ग्रामीणो ने शव के पोस्टमार्टम के बाद नकुड आने पर सहारनपुर सरसावा तिराहे जाम लगा दिया। ग्रामीणो ने क्षेत्र मे पुलिस प्रशासन पर अवैध खनन कराने के आरोप लगाकर अवैध खनन बंद कराने की मांग की।

शुक्रवार शनिवार की रमयानी रात में टार मंधोर मार्ग पर अवैध खनन से भरी टरेक्टर टराली रोकने से नाराज खनन माफियाओ ने 55 वर्षीया सुखविंदर कौर को खनन से भरी टराली से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन सुखविंदर के शव को लेकर नकुड आये तो ग्रामीणो ने शव लेकर आयी ऐंबुलेंस को रोककर सरसावा रोड तिराहे पर जाम लगा दिया। जिससे गंगोह रोड , सहारनपुर रोड व सरसावा रोड पर वाहनो की लंबी कतारे लग गयी। ग्रामीणो ने आरोप लगाया कि राजनीतिक सरंक्षण व पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से क्षेत्र मे अवैध खनन का पिरवहन बेरोकटोक चल रहा है।

ग्रामीणो ने क्षेत्र चल रहे अवैध खनन को तुरंत रोके जाने की मांग की। जाम की सूचना मिलने पर सीआ एसएन वैभव पांडेय, कोतवाल अविनाश गौतम ने ग्रामीणो को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण मे मुकदमा दर्ज करा लिया गया है। आरोपियो को भी चिन्हित कर लिया गया है। जिन्हे शीघ्र गिरफतार कर लिया जायेगा।

इस मोके पर मौजूद जसविंद्र, विरेंद्रसिंह, अमरजीत सिहं, बलबीरसिंह, गुडडु, सूरज कुमार, अरूण कुमार, अंकित कुमार ,दीपक कुमार, बीजन, ओमबीर, रामबीर आदि ने आरोप लगाये कि पुलिस प्रशासन सूचना मिलने के बाद भी अवैध खनन को नहंी रोक रहे है। इसीलिये खनन माफिया बेलगाम हो गये हैं । उन्हे कानून या पुलिस प्रशासन का कोई भय नंही है। समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था। कडाके की ठंड मे जाम मे फसे राहगीर थे।