सफाई कर्मचारी की दुघटना मे मोत से पालिका के नाराज सफाई कर्मचारियो ने पालिका मे हंगामा काटा

नकुड 8 अक्टुबर इंद्रेश। शाकुंबरी मेले से नकुड आ रहे नगर पालिका के सफाई कर्मचारी की संिदग्ध परिस्थितियो मे मृत्यु हो गयी। जिसके बाद पालिका के सफाई कर्मचारियो ने नगर पालिका मे जमकर हगाम किया।
बताया जाता है कि बीती रात नगर पालिका का सफाईकर्मचारी रोहित अपने साथी के साथ टरेक्टर टेंकर लेकर वापस नकुड आ रहा था। रोहित किसी काम से टरेक्टर से सहारनपुर मे उतर गया। जबकि चालक टरेक्टर लेकर नकुड आ गया। बताया जाता है कि रात मे रोहित घायल अवस्था मे कुम्हारहेडा के पास पडा मिला। माना जा रहा है कि रोहित किसी वाहन से दुर्घटना का शिकार हुआ है । जंहा से सरसावा पुलिस ने उसे इलाज के लिये पिलखनी के राजकीय मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया। जहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
सूचना मिलने पर नाराज सफाई कर्मचारियो ने बुद्धवार को नगर पालिका में जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि रोहित का एक्सीडेंट हुआ है। उन्हे इंसाफ चाहिए। मृतक सफाईकर्मी की पत्नी का पहले ही निधन हो गया था। उसके छोटे बच्चे है जो अनाथ हो गये है। अन्य कर्मचारियो ने उन्हे समझाने के प्रयास किया । जिसके बाद सफाईकर्मचारी वापस घर गये। पालिका का सारा काम सफाई कर्मचारियों से लिया जाता है। मृतक रोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
