आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भाजपा विधायक को सौंपा ज्ञापन
- सहारनपुर में नागल में भाजपा विधायक को ज्ञापन सौंपती आंगनवाड़ी कार्यकत्री।
रामपुर मनिहारान। उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ से जुड़ी महिलाओं ने जिलाध्यक्ष रजनी राणा के नेतृत्व में रामपुर मनिहारान के भाजपा विधायक देवेंद्र निम को मांगों से सम्बंधित ज्ञापन सौंपकर उनका समाधान कराने की मांग की।
उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रजनी राणा ने क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम को सौंपे ज्ञापन में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को अन्य राज्यों की तरह वेतन देने तथा 62 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सहायता व पेंशन देने, मिनी केंद्रों को मुख्य केंद्रों में बदलने, पदोन्नति करने तथा आंगनवाड़ी वर्कर से केवल शिक्षण कार्य ही लिए जाने की मांग की गई। इस दौरान सुधा, पूनम, कमलेश, अंजेश, सपना, मालती, अनीता, प्रतिमा, कुसुम, सीमा, नीलम, टीना रानी, मिनाक्षी, रेखा, रीटा आदि आंगनवाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।
