दिल्ली कार विस्फोट के बाद अमित शाह का गुजरात दौरा रद्द
जोशी ने कहा, ‘‘शाह का अहमदाबाद और मेहसाणा दौरा रद्द कर दिया गया है। संभावना है कि केंद्रीय मंत्री बोरियावी में होने वाले कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल हो सकते हैं।’’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बृहस्पतिवार का निर्धारित गुजरात दौरा रद्द कर दिया गया है। भाजपा पदाधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, दौरा रद्द किए जाने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि गृह मंत्री राष्ट्रीय राजधानी में हुए कार विस्फोट के बाद की स्थिति से निपटने में व्यस्त हैं।
