shobhit University Gangoh
 

अमित शाह ममता बनर्जी फिर आमने-सामने, गृह मंत्री बोले- बंगाल में प्रवासियों के साथ हो रहा अन्याय

अमित शाह ममता बनर्जी फिर आमने-सामने, गृह मंत्री बोले- बंगाल में प्रवासियों के साथ हो रहा अन्याय

नई दिल्ली : प्रवासी मजदूरों को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र सरकार फिर आमने सामने आ गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई जाने वाली श्रमिक ट्रेनों को मंजूरी नहीं देने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रवासी श्रमिकों के साथ ‘‘अन्याय” किया जा रहा है।

PunjabKesari

शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार प्रवासी मजदूरों को लेकर जाने वाली ट्रेनों को राज्य पहुंचने की अनुमति नहीं दे रही है जिससे श्रमिकों के लिए और दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग गंतव्य स्थानों तक प्रवासी मजदूरों को ले जाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेनों का संदर्भ देते हुए, गृह मंत्री ने पत्र में कहा कि केंद्र ने दो लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने की सुविधा प्रदान की है।

PunjabKesari
शाह ने लिखा कि पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिक भी घर पहुंचने के लिए बेचैन हैं और केंद्र सरकार ट्रेन सेवाओं की सुविधा भी दे रही है। लेकिन हमें पश्चिम बंगाल से उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिल रहा है। यहां सरकार ट्रेनों को पश्चिम बंगाल पहुंचने की अनुमति नहीं दे रही है। यह पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूरों के साथ अन्याय है। यह उनके लिए और दिक्कतें खड़ी करेगा।
PunjabKesari

Jamia Tibbia