shobhit University Gangoh
 

AIIMS में भर्ती अमित शाह की सेहत में काफी सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

AIIMS में भर्ती अमित शाह की सेहत में काफी सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में पिछले दिनों भर्ती कराए गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक शाह का स्वास्थ्य अब पहले से ठीक है और उसमें धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक कि अगर शाह के स्वास्थ्य में इसी गति से सुधार होता रहा तो उन्हें अस्पताल से जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।

PunjabKesari

बता दें कि 2 अगस्त को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शाह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें 14 अगस्त को छुट्टी मिली थी। कोरोना संक्रमण मुक्त होने के बाद हुई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें 17 अगस्त की रात को एम्स में भर्ती कराया गया था।

Jamia Tibbia