shobhit University Gangoh
 

चिलचिलाती धूप के बीच आज बारिश की संभावना, गिरेगा पारा; दिल्ली में 43 पार हुआ तापमान

चिलचिलाती धूप के बीच आज बारिश की संभावना, गिरेगा पारा; दिल्ली में 43 पार हुआ तापमान
  •  लगातार बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। ऐसे में दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को तपिश भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ा।

नई दिल्ली। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। ऐसे में दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को तपिश भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। तेज हवा के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही तेज धूप खिल गई थी। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी और तेज हो गई।

दोपहर में हुई गर्मी

दोपहर के समय लोगों को खासमौर पर तपिश भरी गर्मी का अहसास हुआ। दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि इस समय का सामान्य तापमान है। हवा में नमी का स्तर 50 से 27 प्रतिशत तक रहा।

नजफगढ़ सबसे ज्यादा रहा गर्म

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के लोगों को सबसे ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ा। यहां का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

आज बारिश की संभावना, चलेगी हवा

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। मौसम की इस गतिविधि से अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

अगले तीन-चार दिनों के बीच लोगों को गर्मी से खास राहत मिलती नहीं दिख रही है। अधिकतम तापमान 40 के ऊपर ही बना रहेगा। वहीं, तेज हवाओं के चलते प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 162 रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। रविवार को यह 259 रहा था। यानी 24 घंटे के भीतर ही इसमें 97 अंकों का सुधार हुआ है। अगले दो तीन दिनों के दौरान एयर इंडेक्स का स्तर इसी के आसपास बना रहेगा।

42 के पार पहुंचा यहां का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

नजफगढ़- 43.9

रिज- 42.0

आयानगर- 42.1

पीतमपुरा- 42.5

पूसा- 42.9

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स- 42.5

Jamia Tibbia