LPG संकट के बीच सपा सांसद का दावा- आलू, टमाटर, प्याज के दम भी बढ़ गए, पैनिक है, विपक्ष फैला नहीं रहा
समाजवादी पार्टी की नेता और राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने एलपीजी संकट के बीच दावा किया है कि आलू प्याज के दाम भी बढ़ गए हैं. सरकार अगर कह रही है कि एलपीजी का संकट नहीं है तो ठीक है लोग चूल्हा जला लेंगे लेकिन आलू प्याज का क्या करेंगे?
सरकार द्वारा यह आरोप लगाए जाने पर कि विपक्ष पैनिक फैला रहा है, जया बच्चन ने कहा कि अपोजशिन पैनिक फैला नहीं रहा है बल्कि पैनिक है.
जब सोसाइटी किसी मुद्दे पर पैनिक करती है तो हम लो वह आवाज उठाते हैं. बच्चन ने कहा कि टैक्स पेयर्स के लिए तो कुछ है ही नहीं. उनको तो आप मार ही रहे हैं. उनके लिए तो कोई सुविधा नहीं है. मंत्रियों के लिए सायरन, बत्ती का इंतजाम है. उनके लिए रास्ते ब्लॉक हो जाते हैं. आम आदमी को क्या मिल रहा है. गरीब परेशान हो रहा है. जो बेचारे गरीब हैं, जो बेचारे टैक्स नहीं देते, उनके लिए क्या है? न गैस न सुविधाएं हैं.
उर्जा संकट पर क्या बोल रही सरकार?
उधर, ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि घरेलू रसोई गैस की जरूरतें पूरी करने के लिए देश के पास पर्याप्त भंडार मौजूद है और लोगों को घबराहट में आकर सिलेंडर बुक करने की जरूरत नहीं है. इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि घरेलू रिफाइनरी कंपनियों ने भी एलपीजी उत्पादन 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है. इसके अलावा भारत होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आपूर्ति बाधित होने के बाद नए स्रोतों से कच्चा तेल लेने में भी सफल रहा है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि सरकार के प्रयास घरों तक निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने पर केंद्रित हैं. उन्होंने कहा कि भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा आयात करता है और इसका 90 प्रतिशत आयात होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते ही आता है.
