shobhit University Gangoh
 

कड़ी सुरक्षा के बीच दीप सिद्धू व इकबाल सिंह को लेकर लाल किला पहुंची दिल्ली पुलिस

कड़ी सुरक्षा के बीच दीप सिद्धू व इकबाल सिंह को लेकर लाल किला पहुंची दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली :  पिछले महीने  26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला पर हुई हिंसा की जांच कर रही दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच इसकी तह तक जाने में जुट गई है। इसी कड़ी में लालकिला उपद्रव मामले में गिरफ्तार पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू और इकबाल सिंह को क्राइम ब्रांच हिंसा स्थल पर पहुंची है। दिल्ली पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इसके पीछे कौन लोग हैं? लालकिला उपद्रव में गिरफ्तार पंजाब के होशियारपुर निवासी इकबाल सिंह पुलिस पूछताछ में बताया कि वह गणतंत्र दिवस से काफी पहले सिंघु बॉर्डर आ गया था। वह ट्रैक्टर रैली में शामिल हुआ था। लेकिन पुलिस द्वारा तय मार्ग पर ना जाकर उसकी योजना बाहरी रिंग रोड पर जाने की थी, लेकिन जब उसने भारी संख्या में भीड़ को लालकिले की ओर जाता देखा तो वह उनके साथ हो गया था। लालकिले पर पहुंचकर उसने लोगों को भड़काने की बात भी स्वीकार की है।

इकबाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह घटना के बाद सिंघु बॉर्डर होते हुए लुधियाना चला गया था। बाद में जब उसे पता चला कि उसका वीडियो वायरल हो गया है और पुलिस उसे कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। इसके बाद वह घर से भाग आनंदपुर साहिब स्थित अपने रिश्तेदारों के पास चला गया था।

दिल्ली पुलिस ने लाल किला उपद्रव मामले में गिरफ्तार दीप सिद्धू और इकबाल सिंह से शुक्रवार को कई राउंड में घंटों पूछताछ की। इस दौरान दीप सिद्दू और इकबाल सिंह से उपद्रव व घटना के वक्त उनके साथ मौजूद साथियों के बारे में जानकारी ली।

आरोपित फिलहाल पुलिस के सभी सवालों का गोलमोल जबाव दे रहे हैं। लिहाजा पुलिस को इसमें प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठनों की सक्रियता का अंदेशा है। उपद्रव करवाने के लिए आरोपितों को विदेश से रुपये तो नहीं भेजे गए थे। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

Jamia Tibbia