shobhit University Gangoh
 

अरुणाचल पर ​हक जता रहे चीन को अमेरिका ने सिखाया सबक, कहा- ये भारत का हिस्सा है और रहेगा

अरुणाचल पर ​हक जता रहे चीन को अमेरिका ने सिखाया सबक, कहा- ये भारत का हिस्सा है और रहेगा

वाशिंगटन : लद्दाख में हारा चीन अब अरुणाचल प्रदेश में अपनी नजरें गढ़ाए बैठा है। वह दावा करता आ रहा है कि अरुणाचल को भारत का हिस्सा नहीं मानता बल्कि दक्षिणी तिब्बत का इलाका है। ​हालांकि इस मुद्दे पर अमेरिका भी भारत के समर्थन में उतर आया है। अमेरिका का कहना है कि बीते 60 साल से अरुणाचल को भारत हिस्सा मानता है और इस नीति में कोई बदलाव होने नहीं जा रहा है।

अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कहा कि करीब 60 साल से अमेरिका ने अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा माना है। हम वास्तविक नियंत्रण रेखा पर किसी भी तरह की घुसपैठ, चाहे सैन्य हो या नागरिक, उसके जरिए क्षेत्रीय दावों को लेकर एकपक्षीय कोशिश का विरोध करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम भारत और चीन को द्विपक्षीय रास्ते के जरिए उन्हें सुलझाने के लिए प्रेरित करते हैं।

अमेरिका ने कहा कि जिन क्षेत्रों में भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर विवाद है, उन्हें लेकर हम दोनों देशों को कहते हैं कि द्विपक्षीय बातचीत के जरिए इस पर चर्चा करें और इस विवाद को सुलझाएं। सीमा पर सैन्य बलों की मौजूदगी को नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। बता दें कि चीन अकसर कहता रहा है कि अरुणाचल पर उसका अधिकार होना चाहिए, इसीलिए वो इसे विवादित क्षेत्र मानता है। हालांकि भारत ने हर बार चीन को करारा जवाब देते हुए अरुणाचल को अपना अभिन्न अंग बताया है।
PunjabKesari

Jamia Tibbia