shobhit University Gangoh
 

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के हुडदंग के बीच तहसील मुख्यालय पर आधा घंटे तक जाम में फंसी रही एंबुलेसं

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के हुडदंग के बीच तहसील मुख्यालय पर आधा घंटे तक जाम में फंसी रही एंबुलेसं
  • प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के हुडदंग के बीच आधा घंटे तक एंबुलेंस फंसी रही। पुलिस के आने के बाद ही एंबुलेसं निकल सकी।

नकुड [इंद्रेश त्यागी] शनिवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के नाम की प्लेट के साथ कारो व बाईको के जलूस में आये सैंकडो कार्यकर्ताओ ने तहसील मुख्यालय पर सडक के बीचोबीच जमकर हुडंदग मचाया। सडक कुछ कार्यकर्ता डांस रहे थे तो कुछ बुलेट बाईक से पटाखे चला रहे थे। जिससे मुख्य बाजार में सडक पर जाम लग गया। सीएचसी के जाने के लिये मरीज लेकर आयी एंबुलेंस भी आधा घंटा तक जाम मे फंसी रही।

पार्टी कार्यकर्ताओ के हुडदंग कम होता न देख परेशान कई व्यक्तियों ने कोतवाली मे पुलिस को फोन किया। तब जाकर एसएसआई सतीश कुमार मौके पर पंहुचे। उन्होने बामुश्किल कार्यकर्ताओ को समझाबुझाकर सडक खुलवाई तब जाकर एंबुलेसं मरीज को लेकर अस्पताल जा सकी।

Jamia Tibbia